Afghanistan Driving Test Viral Video : अफगानिस्तान में तालिबान का राज चल रहा है, तालिबान के नेता सभी नियमों में अपनी मनमानी चला रहे हैं। महिलाओं के ऊपर अत्याचार की खबरें तो सामने आती ही रहती है। पुरुषों को अजीब तरह की सजाएं दी जा रही हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइविंग टेस्ट के लिए के लिए निंजा टेक्निक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कुर्सी पर लाइसेंस बनवाने आए लोगों के फॉर्म लेकर बैठा हुआ है। उसके सामने वो लोग बैठे हैं, जो ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहुंचे हैं। आमतौर पर ड्राइविंग टेस्ट के लिए लोगों को मैदान में गाड़ी चलानी पड़ती है और नियमों से जुड़े सवालों का जवाब देना होता है लेकिन अफगानिस्तान के तालिबान राज में ऐसा नहीं है।
इस तरह होता है ड्राइविंग टेस्ट
अफगानिस्ता में लोगों को ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए कुर्सी पर बैठकर टेस्ट ले रहे शख्स के अनुसार, गियर लगाने, ब्रेक लगाने, क्लच दबाने आदि की एक्टिंग करनी पड़ती है, वो भी एक सिंपल सी कुर्सी पर बैठकर! सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।
देखें वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इससे अच्छा तो भारत है, जहां सिर्फ फोटो खिंचवाने से लाइसेंस मिल जाता है, बाकी का काम खुद एजेंट कर देते हैं। एक ने लिखा कि अफगानिस्तान दुनिया को पीछे छोड़कर काफी आगे निकल चुका है, वहां अब ड्राइविंग टेस्ट देने की जरूरत नहीं पड़ती है। एक ने लिखा कि ड्राइविंग टेस्ट की क्या निंजा टेक्निक है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे ड्राइविंग टेस्ट में बार बार रिजेक्ट कर दिया जाता है, अब मैं भी इसी तरह टेस्ट देने के लिए अफगानिस्तान में जाऊंगा। एक ने लिखा कि अगर दुनिया के किसी कोने में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पा रहा है तो आपको अफगानिस्तान जाना चाहिए। एक ही कोशिश में ड्राइविंग लाइसेंस आपके हाथ में होगा।
यह भी पढ़ें : महिला का पर्स छीनकर भाग रहे शख्स की दर्दनाक मौत, पहले कर ने मारी टक्कर फिर कुचला
वीडियो को Filmymantra Media नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसे देखकर कुछ लोग हैरान जता रहे हैं तो कुछ ऐसे लोग हैं, जो वीडियो पर मजे ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
12 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
15 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
16 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines