Watch Video: प्लेन क्रैश का वीडियो आया सामने, टेक्सास हाईवे पर गिरते ही टुकड़ों में बंटा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक एयरक्राफ्ट टेक्सास के मोटरवे पर गिरकर दो टुकड़ो में बंट गया। आइए इस घटना के बारे में जानते हैं।

Plan Crash
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो आया सामने

पुलिस के एक बयान से पता चला कि इस घटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए । इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आप एयरक्राफ्ट को दो टुकड़े में बंटे हुए सड़क पर देख सकते हैं। विजुअल में देखा जा सकता है कि विमान का मध्य भाग टूट गया था और इसका मलबा एक कार के ऊपर पड़ा था। यहां हम आपके लिए उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

घायलों को मिला मेडिकल अटेंशन

विक्टोरिया पुलिस डिप्टी चीफ एलाइन मोया ने पुष्टि की कि तीन व्यक्तियों को छोटी-मोटी चोटें आईं, जबकि एक व्यक्ति को विशेष देखभाल के लिए दूर के अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। वहीं पायलट का मेडिकल चेकअप किया गया। मोया ने आगे बताया कि यह कोई आम घटना नहीं हैं, लेकिन हमें खुशी है कि लोग ठीक हैं और उनकी जांच की जा रही है। बता दें कि पायलट की पहचान गुप्त रखी गई है। इसके साथ ही FAA ने घटना की जांच करने की भी पुष्टि की है।

विज्ञापन

इस घटना के एक साक्षी, टोपी पोयनोर ने बताया कि एक चौराहे के पास पहुंचने पर उन्होंने बहुत पास से एक छोटे विमान के इंजन की आवाज सुनी। आगे उन्होंने बताया कि मेरे बाईं ओर दीवार पर इस विमान की परछाई दिखाई देने लगी, जो मेरे ट्रक के ऊपर से गुजरा। कुछ ही पलों बाद मुझसे लगभग 400 मीटर की दूरी पर यह डगमगाने लगा। पोयनोर ने कहा कि दुर्घटना के बाद वे विमान के पास पहुंचे और पायलट को होश में पाया, लेकिन वे उसे मलबे से निकालने में असमर्थ रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ