---विज्ञापन---

250 इंच लंबे बाल, छत पर जाकर बुजुर्ग ने खोले अपने बाल तो पता चला…Watch Video

Long Hair Style: लंबे बाल रखना भारतीय ही नहीं विदेशो में भी लोगों को पसंद आता है। इसी कड़ी में जमैका से लंबे बालों वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग के बाल काफी लंबे हैं, वीडियो को नेटिजन्स दबाकर शेयर कर रहें हैं। वीडियो को […]

---विज्ञापन---

Long Hair Style: लंबे बाल रखना भारतीय ही नहीं विदेशो में भी लोगों को पसंद आता है। इसी कड़ी में जमैका से लंबे बालों वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग के बाल काफी लंबे हैं, वीडियो को नेटिजन्स दबाकर शेयर कर रहें हैं। वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है।

40 साल से बाल नहीं कटवाए 

सोशल मीडिया पर अपलोड इस वीडियो में एक बुजुर्ग छत पर खड़ा है। बुजुर्ग की उम्र करीब 63 साल की बताई जा रही है। वह तकरीबन 10 फीट से ऊंचे एक मंजिला केबिन के ऊपर अपने बाल पकड़े खड़ा है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ने करीब 40 साल से अपना बाल नहीं कटवाए हैं।

---विज्ञापन---

जमीन पर छू गए बाल 

वीडियो को वहां से गुजर रहे दो युवकों ने बनाया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। वीडियो में बुजुर्ग ने अपने बाल खोले तो वहां आसपास से गुजर रहे लोग हैरत में पड़ गए। बाल करीब 20 फीट लंबे दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो बना रहे युवक बुजुर्ग के बालों की तारीफ कर रहें हैं। छत से बाल नीचे जमीन को छू रहे हैं।

---विज्ञापन---

अजब-गजब कमेंट कर रहे नेटिजन्स 

वीडियो को नेटिजन्स जमकर लाइक कर रहें हैं। कुछ घंटों में ही वीडियो पर 1900 से अधिक लाइक हो चुके हैं। इस वीडियो पर जमकर लोग कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड कहां है?’ किसी ने लिखा, ‘ये तो कोई हेलोवीन का प्रोप लग रहा है.’ एक अन्य का कमेंट था, ‘मरने से पहले किसी को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से संपर्क करना होगा।

लंबे बालों ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया

कुछ लोग बाल नकली होने का भी शक कर रहें हैं। हालांकि कुछ भी हो बुजुर्ग के बाल काफी लंबे हैं। आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में जहां लोगों को बाल झड़ने की समस्या हो रही है। गंजापन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। बुजुर्ग के इतने लंबे बालों ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है।

First published on: Sep 14, 2023 07:50 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola