हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ये हैं पांच खूबसूरत मतदान अधिकारी, जो चुनाव के दौरान हो चुकी हैं वायरल

5 Viral Beautiful Polling Officers : हर साल चुनाव एक दौरान चुनाव से जुड़े अधिकारियों के फोटो या वीडियो वायरल होते हैं। जानिए 5 ऐसी महिला चुनाव अधिकारियों के बारे में जो हो चुकी हैं वायरल!

विज्ञापन

5 Viral Beautiful Polling Officers : चुनाव के दौरान अक्सर कुछ अधिकारी चर्चा में आ जाते हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में मतदान अधिकारी ईशा अरोड़ा ट्रेंड हुईं। इनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इससे पहले रीना द्विवेदी, जो ‘पीली साड़ी वाली मैडम’ के नाम से खूब वायरल हुईं। हालांकि वह अकेली नहीं हैं। आइए हम आपको पांच ऐसे मतदान अधिकारियों के बारे में बताते हैं जो चुनाव के वक्त वायरल हो चुकी हैं।

ईशा अरोड़ा
सहरानपुर में वोटिंग कराने पहुंची मतदान अधिकारी ईशा अरोरा ने लोगों से मतदान करने की अपील की तो वह चर्चाओं में आ गईं। मीडिया पर दिए गए बयान भी खूब वायरल हुए। पहले चरण के चुनाव में ही ईशा अरोड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गईं।


सुशील कनेश
सुशील कनेश की ड्यूटी छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 16 में मतदान अधिकारी के तौर लगी थीं। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की तरफ से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर की गई थी, जिसके बाद सुशील कनेश की फोटो वायरल हुई थी।

विज्ञापन

योगेश्वरी गोहिते
साल 2019 में योगेश्वरी गोहिते की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह नीले कपड़ों में चश्मा लगाए हुए EVM मशीन के साथ दिखाई दी थीं। वह भोपाल के गोविंदपुरा में मतदान कराने पहुंची थीं, जिसके बाद उनकी फोटो वायरल हुई थी।


विराज नीमा
विराज नीमा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के वक्त चर्चाओं में आई थीं। अपने लुक्स को लेकर विराज नीमा सुर्खियों में थीं। मध्य प्रदेश के खरगोन में उनकी ड्यूटी लगी थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : रील बनाने के लिए छत से उल्टा लटका, हुई दर्दनाक मौत; वीडियो वायरल

रीना द्विवेदी
लखनऊ की रहने वाली रीना द्विवेदी तो ‘पीली साड़ी वाली’ मैडम के नाम से ही मशहूर हो गईं है। वह लगभग हर चुनाव में सुर्ख़ियों में आ ही जाती हैं। रीना पहली बार साल 2019 लोकसभा चुनाव के वक्त चर्चाओं में आई थीं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola