---विज्ञापन---

106 साल पहले छपे 10 के नोट की लंदन में नीलामी, जानें आज क्या है इसकी कीमत

Auction House Noonans : ब्रिटेन के मेफेयर स्थित ऑक्शन हाउस नूनान्स में 29 मई को 10 रुपये के दो नोटों की नीलामी होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों नोटों की कीमत 2.1 से 2.7 लाख रुपये हो सकती है।

---विज्ञापन---

Auction House Noonans : कई लोगों को पुरानी चीजों को संग्रहित करने की आदत या इच्छा होती है। पुराने सामानों, नोट आदि को एकत्रित करने और फिर उन्हें नीलाम करने का काम सिर्फ किसी इंसान द्वारा ही नहीं बल्कि कई संस्थाओं द्वारा भी किया जाता है। भारत के दस रुपये के दो नोटों की लंदन में नीलामी होने वाली है।

106 साल पुराना नोट होगा नीलाम 

बताया जा रहा है कि ये नोट 106 साल पुराने हैं, जिन्हें लंदन में छापा गया था।नोटों को जहाज से भारत भेजा गया लेकिन जहाज पानी में डूब गया था। कई सारे नोट तैरते हुए किनारे पर आ गए थे तो कुछ अन्य लोगों द्वारा बरामद किए गए थे। अधिकतर नोटों को नष्ट कर दिया गया था और उनकी जगह नए नोट छापे गए थे लेकिन जहाज के कुछ नोट बरामद हुए थे, जिसमें शामिल दस रुपये के इन दो नोटों को अब नीलाम किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ब्रिटेन के मेफेयर स्थित ऑक्शन हाउस नूनान्स की तरफ से यह नीलामी 29 मई 2024 को होने वाली है। ये नोट सुपर क्वालिटी ऑरिजिनल पेपर पर छपे हैं और इनका सीरियल नंबर आज भी पढ़ा जा सकता है।


बताया जा रहा है कि दस दस रुपये के दो नोटों की नीलामी 2,000-2,600 ब्रिटिश पाउंड (2.1 से 2.7 लाख रुपये) में हो सकती है। जानकारी के अनुसार, पांच और दस रुपये के नोट और एक एक रुपये का नोट भी है, जिसकी नीलामी होने वाली है।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि 100 रुपये के एक नोट को भी नीलाम किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि 100 रुपये के नोट को 4,400 से 5,000 ब्रिटिश पाउंड (4,65,103 – 5,28,510 रुपये) में नीलाम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : काम नहीं कर रहा था ट्रेन का AC, शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई तो तोड़ डाले शीशे

---विज्ञापन---

ऑक्शन हाउस नूनान्स की तरफ से बताया गया कि मुरब्बा, गोला-बारूद आदि सामानों के साथ नोटों को लंदन से बॉम्बे भेजा रहा था लेकिन एक दुर्घटना में जहाज डूब गया था। उन्होंने कहा कि हमने इस तरह के नोट इससे पहले कभी नहीं देखे थे। ये नोट आज भी अच्छी स्थिति में हैं।

First published on: May 26, 2024 05:20 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola