IRCTC लेकर आया है चार धाम के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग सेवा, जानें कैसे करें बुक

Char dham yatra helicopter booking: आईआरसीटीसी ने चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू की है। जानिए पैकेज और बुकिंग प्रोसेस।

Char Dham Yatra
विज्ञापन

Char dham yatra helicopter booking: हिंदू धर्म में चार धाम का बहुत महत्व माना गया है। कहा जाता है इससे व्यक्ति के सभी दुख दूर होते हैं। शरीर की ऊर्जा बढ़ती है, मन शांत होता है और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। चार धाम यात्रा बद्रीनाथ धाम से लेकर द्वारका धाम, जगन्नाथ पुरी धाम और रामेश्वर धाम तक की जाती है। अगर आप भी चार धाम यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो  हेलीकॉप्टर सेवा का फायदा भी उठा सकते हैं। यह सेवा 20 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे में जानिए कि इसमें कितना खर्चा आएगा और हेलीकॉप्टर बुक करने का प्रोसेस क्या है।

 हेलीकॉप्टर बुक करने का कितना लगेगा किराया

आईआरसीटीसी आपके लिए चार धाम यात्रा की हेलीकॉप्टर पैकेज लेकर आया है। इसका किराया अलग-अलग तरीके से तय किया जाता है। अभी आसानी से irctc के जरिए ये हेलीकॉप्टर सेवा बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको उत्तराखंड के टूरिज्म वेबसाइट www.eutranchal.com पर जाकर हेलीकॉप्टर सेवर ऑप्शन सिलेक्ट करके बुकिंग कंफर्म करनी होगी। इसके लिए आपको किराए के तौर पर लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए देने होंगे।

Advertisment

 जानिए बुकिंग का प्रोसेस

चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुक करने की सोच रहे हैं तो इस प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको https://registrationtouristcare.uk. gov.in पर जाकर अकाउंट बना कर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको एक आईडी मिलेगी।
  • अब www.heliyatra.irctc.co.in पर जाकर साइन अप करना होगा और अपनी डिटेल्स डालकर अकाउंट क्रिएट करना होगा।
  • अकाउंट बन जाने के बाद आपको अपना इंडिविजुअल आईडी डालकर टाइम स्लॉट चूज करना होगा।
  •  टाइम स्लॉट चूज करने के बाद  आईडी कार्ड नंबर डालकर पेमेंट करनी होगी। पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद आपका टिकट कंफर्म हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ