कभी नहीं देखा होगा आलू की तरह दिखने वाला ये अनोखा होटल, नजारा देख उड़ जाएंगे होश

Potato Design Hotel: आप यकीनन एक से एक खूबसूरत होटल में गए होंगे, लेकिन क्या कभी आलू के आकार के बने होटल के बारे में सुना है या यहां रुकने के लिए गए हैं? अगर नहीं, तो इस बार जरूर जाएं और इस यूनिक होटल को एक्सप्लोर करके अपना एक्सपीरियंस दूसरों के साथ जरूर साझा करें. 

Ajab Gajab Hotel

अमेरिका के इदाहो में आलू नुमा होटल के बारे में जानें- Image Credit- News24

विज्ञापन

Aloo Hotel Style: हर देश की अपनी अलग खूबसूरती या खासियत होती है, जिसे इंसान एक्सप्लोर करके ही महसूस करता है. हम कहीं दूसरी या नई जगह पर जाते हैं तो तुरंत खाने से लेकर कपड़े तक की तुलना करने लग जाते हैं. कई लोग होटल और वहां दी जाने वाली फैसिलिटी पर भी ध्यान देते हैं. इसलिए आपने दुनिया में तरह-तरह के होटल देखे होंगे, लेकिन क्या कभी ऐसे होटल को एक्सप्लोर किया है जिसे आलू के शेप में डिजाइन (Luxury Potato Hotel) किया गया हो या आलू की थीम के आधार पर रूम डिजाइन किया गया हो? अगर नहीं तो यह लेख आपके लिए है आज हम आपको दुनिया के सबसे यूनिक आलू की तरह दिखने वाले होटल के बारे में बताएंगे जिसे आप एक्सप्लोर कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- कहीं कमर में दर्द होने की वजह आपके जूते तो नहीं? ये 4 संकेत बताएंगे अब दूसरे खरीदने की है जरूरत

विज्ञापन

कहां स्थित है आलू के आकार का होटल?

यह होटल अमेरिका के इदाहो (Idaho) राज्य में बना हुआ है.  इसका आकार एक लग्जरी आलू की तरह है, जिसका वजन 600 किलो है. खास बात ये है कि इस आलू के अंदर आप ठहर सकते हैं या अपने पार्टनर के साथ वक्त भी बिता सकते हैं.  

क्या है इस होटल की खासियत? 

वैसे तो यह होटल अपने आप में खास है. यहां पर आपको आलू के आकार के रूम मिलेंगे, जहां पर रात गुजारी जा सकती है. कहा जाता है कि यह होटल लगभग 28 फीट लंबा है और 6 टन (Six Ton Potato Hotel) का है. दूर से ही लोग इस होटल की पहचान कर लेते हैं और यही इसकी खासियत है.

रूम में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

आपको इस आलू नुमा रूम (Ajab Gajab Hotel) में हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी. इसमें लग्जरी कमरा, बाथरूम और एक छोटा-सा किचन मौजूद है, जहां पर खाना तैयार किया जा सकता है. यहां पर दो लोग आराम से रुक सकते हैं और शांति से रहकर एक क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. 

विज्ञापन

क्या है उद्देश्य?

इस होटल का उद्देश्य इडाहो के आलू उद्योग को बढ़ावा देना है. साथ ही, लोग एक नया एक्सपीरियंस लेकर अपनी लाइफ में कुछ अच्छा एंजॉय कर सकें. अगर आपको आलू बहुत ही ज्यादा पसंद है तो यहां पर जाना बेस्ट हो सकता है. हालांकि, यहां पर रात गुजारना थोड़ा महंगा हो सकता है. 

कितना है एक दिन का किराया? 

अगर भारतीय रुपये के हिसाब से देखा जाए तो यहां पर एक रात गुजारने या रुकने के लिए आपको 18000 पैसे देने होंगे. बता दें यहां पर ज्यादातर कपल्स आते हैं और रात को गुजरना पसंद करते हैं. इसी किराये में आपको खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी, क्योंकि इसके अंदर एक अच्छा कैफे भी मौजूद है.     

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ