---विज्ञापन---

New Year के दिन दिल्ली की इन जगहों पर जाने के लिए नहीं देना होगा एक भी पैसा, मजे से कट जाएगा साल का आखिरी दिन

Which is The Best Free Location in Delhi: नए साल के मौके पर घूमने के लिए अगर आपका बजट नहीं है या आप सस्ती जगहों की तलाश में हैं तो आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं यहां पर फ्री में एंट्री मिलती है. आप यहां जाने का प्लान आराम से बना सकते हैं.

---विज्ञापन---

Free Ghumne Ki Jagah Delhi: 2025 के अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने के लिए लोग कहीं ना कहीं जाते हैं. कोई दोस्तों के साथ घूमने निकल जाता है या कोई अपने परिवार के साथ घर पर ही रहता है. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बाहर जाने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं, लेकिन बजट की वजह से आपना दिल मार लेते हैं. उन्हें लगता है कि बाहर जाने के लिए लंबा चौड़ा बजट चाहिए होगा, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि दिल्ली सबके बारे में सोचती है. यहां पर महंगी जगहों के साथ-साथ कुछ ऐसी जगहें भी मौजूद हैं जहां पर बिल्कुल फ्री में घूमा जा सकता है. आप अपने पूरे परिवार के साथ इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. आइए इस लेख में दिल्ली की इन जगहों के बारे में जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Bathua Ki Kadhi: घर पर कैसे बनाते हैं बथुआ की कढ़ी, यहां जानिए कढ़ी में कौन कौन सा मसाला पड़ता है

---विज्ञापन---

दिल्ली की फ्री एंट्री वाली जगहों के नाम | Delhi Free Entry Palaces 

इंडिया गेट- दिल्ली की बात हो और इंडिया गेट का नाम ना आए. ऐसा हो ही नहीं सकता, क्योंकि यह पूरे भारत को शान है. नए साल के मौके पर इंडिया गेट को सजाया जाता है और लोग यहां के पार्क में बैठकर सुकून से बैठते हैं. आप भी यहां जाने ना प्लान बना सकते हैं, यकीनन बहुत मजा आएगा. 
दिल्ली के मॉल- दिल्ली में एक नहीं बल्कि दर्जनों मॉल हैं जहां पर नए साल के मौके पर काफी हलचल रहती है जैसे- मॉल ऑफ इंडिया. इन्हें खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया जाता है और कई तरह की चीजें होती हैं… वो भी बिल्कुल फ्री. आपको यहां जाने के लिए किसी भी तरह का पैसा नहीं देना होगा. 
लोधी गार्डन- यहां के लिए भी आपको कोई टिकट नहीं लेना होगा. आप आराम से अपने पूरे परिवार के साथ नए साल के आने की खुशी इंजॉय कर सकते हैं. बता दें यह गार्डन मुगलों के दौर की ऐतिहासिक इमारतों और हरियाली से भरा हुआ है. 
कनॉट प्लेस- नए साल के मौके पर लोग दूर-दूर से कनॉट प्लेस आते हैं और दिल्ली की नाइटलाइफ को इंजॉय करते हैं. हालांकि, यह है कि यहां पर घूमने का आपको कोई पैसा नहीं देना होगा, लेकिन अगर आप किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं या कुछ खाते हैं तो आपको पैसा देना होगा. 

इसे भी पढ़ें- इस Exercise को करने पर 8 साल तक कम दिख सकती है उम्र, स्टडी ने बताया कौन सी एक्सरसाइज आपको जवां दिखाती है

---विज्ञापन---

First published on: Dec 15, 2025 12:03 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola