महिला ने ससुर के कमरे में लगाई आग, पति ने रिकॉर्ड की बीमार बुजुर्ग की बेबसी, वीडियो वायरल

Woman sets fire father-in-law Room: वीडियो में दिख रहा है कि महिला कमरे के अंदर सो रहे बुजुर्ग पर कुछ जलाकर फेंकती है।

Woman sets fire to father-in-law room, husband records helplessness of sick elderly, video viral

Mumbai: महिला ने ससुर के कमरे में लगाई आग

Woman sets fire father-in-law Room: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला जानबूझकर घर में आग लगाने की कोशिश करती दिख रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कमरे के अंदर सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर कुछ जलाकर फेंक रही है। वहीं एक शख्स महिला की इस शर्मनाक हरकत पर उसकी रिकॉर्डिंग कर रहा है। हालांकि सुखद बात यह रही कि पूरे घर को अपनी चपेट में लेने से पहले ही आग बुझा दी गई।

विज्ञापन

आग ज्यादा नहीं बढ़ी

वीडियो में शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘यह महिला जानबूझकर पापाजी को जला रही है।’ वायरल वीडियो में महिला कागज जलाकर कमरे में सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर फेंकती दिख रही है। अचानक लगी आग देखकर गहरी नींद में सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति जाग जाते हैं। वहीं वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स पिता को बचाता नजर आ रहा है। हालांकि जहां बुजुर्ग सो रहे थे, वहां गद्दे या कंबल में आग नहीं लगी और जलता हुआ सामान फर्श पर गिर गया।

विज्ञापन

अगर आग बेडशीट या कंबल में लग जाती तो वह जिंदा जल सकते थे। वीडियो में बुजुर्ग बीमार नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो में दिख रही महिला की आलोचना कर रहे हैं। इस वीडियो को पत्रकारों और अन्य यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

विज्ञापन

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- बच्चे को नींद आ रही थी और मां खाना खिलाना चाहती थी। ससुर ने कहा कि बच्चे को सो जाने दो। इस पर महिला ने कहा कि बुजुर्ग बच्चे को खाना खाने नहीं देना चाहते इसलिए वह ससुर को जलाने की कोशिश करती है।

विज्ञापन

यूजर्स ने यह वीडियो शेयर करते हुए महिला के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा- “भगवान का शुक्र है कि अब ऐसे विक्षिप्त व्यवहार को रिकॉर्ड करने के लिए फोन हैं।” वहीं एक ने लिखा- ”पता नहीं महिला किस बात से परेशान होकर घर में आग लगाने की कोशिश कर रही है।”

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि न्यूज 24 नहीं करता।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ