---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल

बंगाल चुनाव से पहले ‘बाबरी’ कार्ड! मस्जिद निर्माण के साथ हुमायूं कबीर निकालेंगे ‘बाबरी यात्रा’, मुस्लिम वोट पर नजर?

पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद के रेजिनगर स्थित बेलडांगा मे JUP सुप्रीमो हुमायूं कबीर ने बुधवार को करीब 1200 मोलवी, मौलानाओं और मुफ़्तियों की मौजूदगी मे कुरान की तिलावत करवाई, जिसके बाद उन्होंने बाबरी मस्जिद के निर्माण कार्य को विधिवत शुरू कर दिया. पढ़ें पश्चिम बंगाल से अमर देव पासवान की रिपोर्ट.

Author Edited By : Versha Singh
Updated: Feb 11, 2026 17:41

पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद के रेजिनगर स्थित बेलडांगा मे JUP सुप्रीमो हुमायूं कबीर ने बुधवार को करीब 1200 मोलवी, मौलानाओं और मुफ़्तियों की मौजूदगी मे कुरान की तिलावत करवाई, जिसके बाद उन्होंने बाबरी मस्जिद के निर्माण कार्य को विधिवत शुरू कर दिया.

इस दौरान उन्होंने मंच से खुलेआम यह ऐलान किया कि वह गुरुवार यानि की 12 फरवरी को बाबरी यात्रा निकालेंगे, जो यात्रा नदिया जिले के पलासी इलाके से सुबह 9 बजे निकलेगी, जिसके बाद वह यात्रा मालदा, उत्तर दिनाजपुर होते हुए वापस मुर्शिदाबाद के बेलडांगा पहुंचेगी.

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, इस यात्रा में करीब 100 वाहन मौजूद होंगे और हर एक वाहन में 5 लोग उपस्थित रहेंगे, यानि की इस बाबरी यात्रा में कुल 500 लोग शामिल होंगे. बाबरी यात्रा के दौरान कुछ जगहों पर रैली भी आयोजित की जाएगी.

हुमायूं कबीर ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो यह बाबरी यात्रा लोगों की मांग पर और भी जिलों तक पहुंचेगी. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ जहां बाबरी यात्रा होगी तो वहीं दूसरी ओर बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य भी जोर शोर से जारी रहेगा. वह कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा, चाहे जो हो जाए.

---विज्ञापन---

उन्होंने यह साफ कहा कि जो भी इस कार्य में बाधा देने का काम करेंगे, वह उनका सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वह डरने या फिर चुप बैठने वालों में से नही हैं.

बता दें कि मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हुमायूं कबीर द्वारा बनवाए जा रहे बाबरी मस्जिद के निर्माण कार्य रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित लखनऊ के विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने भी मोर्चा खोला था, यहां तक की विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने तो मुर्शिदाबाद में जाकर बन रहे बाबरी मस्जिद को तोड़ने और वहां जोरदार आंदोलन करते हुए हुमायूं कबीर की कब्र खोदने की बात कह दी थी, जिसको लेकर पश्चिम बंगाल के चप्पे -चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी, बावजूद इसके हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू किया.

हुमायूं कबीर की मानें तो मस्जिद बनाने वाले कॉन्ट्रेक्टर ने उनको कहा है कि बाबरी मस्जिद दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन फिर भी वह तीन वर्ष समय लेकर रखे हैं.

इसके अलावा मस्जिद बनाने के लिए उन्होंने कुल खर्च 300 करोड़ रुपए बताए हैं, जिसमें अब तक 6 करोड़ रुपए का ही चंदा इकठ्ठा हो पाया है. ऐसे में अब पश्चिम बंगाल में 2026 का विधानसभा चुनाव होने वाला है.

चुनाव सामने आते ही बाबरी मस्जिद बनाने के नाम पर बाबरी यात्रा शुरू होने वाली है, जिस यात्रा को कहा जा रहा है कि यह यात्रा मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा जमाने को लेकर हुमायूं कबीर एड़ी चोटी एक कर चुके हैं और एक ऐसे विवादित मुद्दे को लेकर वह चुनावी मैदान में हैं, जो मुद्दा उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले देखा गया था और वह मुद्दा अयोध्या के राम मंदिर का था, ऐसे में हुमायु अपने मुस्लिम वोट को लेकर बंगाल में तीसरी फ्रंट बनाने की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं, क्योंकि एक तरफ जहां भाजपा हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश में जुटी है, तो वहीं तृणमूल हिंदू के साथ-साथ मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए हर तरह का प्रयास कर रही है.

वहीं, बंगाल विधानसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाता भी अपनी निर्णायक भूमिका निभाते हैं, वैसे में अगर हुमायु ने उन मुस्लिम मतदाताओं को साध लिया तो तृणमूल ही नहीं बल्कि भाजपा के लिए भी इस विधानसभा चुनाव में एक बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.

First published on: Feb 11, 2026 05:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.