न्यायालयों के बाद अब पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिली सूचना के बाद मचा हड़कंप

आसनसोल के हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया और एहतियातन परिसर खाली करा लिया गया. कोलकाता समेत कई हेड पोस्ट ऑफिसों में आरडीएक्स और आईईडी से धमाके की चेतावनी के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड जांच में जुटे हैं. पढ़े अमर देव पासवान कि रिपोर्ट

न्यायालयों के बाद अब पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिली सूचना के बाद मचा हड़कंप
विज्ञापन

राज्य में पहले अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब पोस्ट ऑफिसों को निशाना बनाने की साजिश की खबर सामने आई है. आसनसोल के हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एहतियातन पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करा लिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, आसनसोल हेड पोस्ट ऑफिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को कोलकाता हेड पोस्ट ऑफिस की ओर से एक सूचना भेजी गई, जिसमें बताया गया कि एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है. इस ईमेल में दावा किया गया है कि राज्य के जिन-जिन हेड पोस्ट ऑफिसों में पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं, वहां आरडीएक्स और आईईडी के जरिए दोपहर 1:15 बजे धमाका किया जाएगा.

विज्ञापन

धमकी की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता सहित आसनसोल और अन्य जिलों के संबंधित हेड पोस्ट ऑफिसों को तुरंत खाली करा दिया गया. साथ ही धमकी भरे ईमेल की कॉपी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई, ताकि सभी को मामले की पूरी जानकारी मिल सके और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा सकें.

घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल हेड पोस्ट ऑफिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया. सूचना के आधार पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम भी सतर्क कर दी गई है. पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए है और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है.

फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ