Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल

शर्मिष्ठा पनोली पर केस दर्ज कराने वाला वजाहत खान भी गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस ने लिया एक्शन

शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वजाहत पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 9, 2025 22:09
Sharmisthha Panoli And Wjahat khan (1)
शर्मिष्ठा पनोली पर FIR दर्ज कराने वाला वजाहत खान गिरफ्तार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

सोशल मीडिया एन्फ़्लुएन्सर और लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वजाहत खान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

वजाहत खान की ही शिकायत के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को 30 मई को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार  किया था। वजाहत खान कथित तौर पर 1 जून से फरार था। उसको पेश होने के लिए कई बार समन भी जारी किया गया था। इसके बाद भी वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस कई जगहों पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---

बता दें कि वजाहत खान के खिलाफ कोलकाता के गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस  पहुंचने का मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने उसे तीन नोटिस भेजे, जिसमें उसे पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वह सामने नहीं आया।

शर्मिष्ठा पर क्यों दर्ज हुआ था केस?

वहीं शर्मिष्ठा पनोली पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉलीवुड अभिनेताओं की चुप्पी पर एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि विवाद बढ़ता देख और सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी के बाद शर्मिष्ठा ने एक अन्य वीडियो जारी कर माफी मांग ली थी लेकिन इसके बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई और कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से उसे गिरफ्तार किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘शर्मिष्ठा को नहीं नबी के बारे में जानकारी’, क्यों दी जा रही सजा? यूट्यूबर के वकील ने उठाए ये सवाल

कोर्ट ने दी अंतरिम बेल

इसके बाद शर्मिष्ठा की तरफ से बेल के लिए अपील की गई थी। जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ बेल दे दी थी। इसके साथ ही शर्मिष्ठा के सामने कई शर्तें भी रखी थी। कोर्ट ने शर्मिष्ठा को मिल रही धमकियों को लेकर पुलिस से सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए आदेशित किया था।

First published on: Jun 09, 2025 08:29 PM