MP-5 गन से युवक ने की दनादन फायरिंग, 8 साल बाद सामने आए वीडिया से हड़कंप
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

वारणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो एक युवक का है, जो MP-5 गन से दनादन फायरिंग कर रहा है। यह गन सिर्फ सैन्य कर्मियों के पास ही रहती है, जबकि फायरिंग करने वाला युवक एक कारोबारी बताया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवक और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पिछले दिनों वाराणसी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। करीब 50 सेकेंड के इस वीडियो में युवक ने दनादन पांच राउंड फायर किए। पास खड़ा एक युवक उसे कुछ जानकारी भी दे रहा है। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान के निर्देश दिए, जिसके बाद वाराणसी के भेलूपुर थाना पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है।
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह साड़ियों की रंगाई और छपाई का काम करता है। उसके काफी दोस्त हैं। वर्ष 2014 में वह अपने दोस्त के साथ किसी दूसरे राज्य में गया था। जहां उसका एक सैन्य अधिकारी दोस्त डेप्यूटेशन पर आया हुआ था। उससे मिलने के लिए वह वहां की फायरिंग पर चला गया। दोस्त और उसके अन्य साथियों को फायरिंग करता देख उसकी भी इच्छा हुई। उसने भी एमपी-5 गन से फायरिंग की।
वहीं वाराणसी पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक और वीडियो बनाने वाले को हिरासत में लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे युवक से पूछ की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि उसका सैन्य अधिकारी दोस्त है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: