Video: मुंबई के रे रोड पर आग, धूं धूं कर जलीं झुग्गियां
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

महाराष्ट्र: मुंबई के रे रोड इलाके की झुग्गियों में रविवार रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग सिलेंडर फटने से लगी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां पहुंचीं हैं। आग लगने के वायरल वीडियो में यहां झुग्गियां जलती हुई दिख रहीं हैं।
Maharashtra | A fire broke out in slums in Reay road area in Mumbai reportedly due to a cylinder blast. Fire tenders reached the spot. No injuries so far. Further details shall follow pic.twitter.com/8s4ujM0l9k
— ANI (@ANI) August 7, 2022
फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक घटनास्थल के आसपास संकरी गलियां होने के चलते बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। आसपास का क्षेत्र खाली करवा दिया गया है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं है। अभी शुरूआत बचाव कार्य में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना और आग जल्द से जल्द बुझाना हमारी प्राथमिकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: