Noida में अरुणाचल के तीन युवकों को नस्लीय टिप्पणी के बाद पीटा, संगठनों ने गृहमंत्रालय से की शिकायत

Three policemen looted five lakh rupees from businessman in Kanpur, hindi news

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अरुणाचल प्रदेश के तीन युवकों के साथ नस्लीय टिप्पणी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तत्काल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला सिर्फ मारपीट का है, नस्लीय टिप्पणी नहीं की थी। इधर पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ संगठनों ने केंद्रीय गृह मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है।

सलारपुर के बाजार में गया था पीड़ित, वहीं हुई घटना

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिला निवासी ज्ञान रंजन चकमा नोएडा के सलारपुर में रहते हैं। वह शहर के एक मॉल के रेस्त्रां में काम करते हैं। आरोप है कि 13 अगस्त को वह अपने दो दोस्तों के साथ सलारपुर के बाजार में गए थे। जहां पहले से मौजूद करीब आठ लड़कों ने उनके साथ अभद्रता कर दी। उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की। इसके बाद भी तीनों लोग वहां से चले आए। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी उनका पीछा करते हुए उनके घर तक आ गए। घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, नस्लीय टिप्पणी से इनकार

पीड़ितों का आरोप है कि सभी लोग नशे में धुत्त लग रहे थे। घटना के बाद डरे सहमे पीड़ित पक्ष ने वहां से किराए का घर भी खाली कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई की गई। इधर पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ संगठनों ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिख कर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पूर्व में पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के साथ ऐसी घटनाए हो चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ