Shrikant tyagi Case: सोसायटी में घुसकर मारपीट करने वाले श्रीकांत के छह समर्थकों को मिली जमानत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में घुसकर पीड़ित महिला और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने वाले श्रीकांत त्यागी के छह समर्थकों को सूरजपुर कोर्ट से जमानत मिल गई है। सभी लोगों को सोसायटी से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मौके पर गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा भी वहां पहुंचे थे। जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई थी।
#ShrikantTyagi matter | Six people who were jailed for entering and creating ruckus at Grand Omaxe Society in Noida, have been granted bail. #UttarPradesh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 16, 2022
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ कथित नेता श्रीकांत त्यागी ने अभद्रता और मारपीट की थी। इसका वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हुआ था। मामले की जानकारी होने पर भी पुलिस ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामले मीडियो में पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान श्रीकांत त्यागी के समर्थक सोसायटी में घुस गए। उन्होंने पीड़ित महिला के साथ फिर से मारपीट कर दी। मामले बढ़ने पर लोगों ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी और नोएडा पुलिस कमिश्नर भी आ गए।
पुलिस ने मौके से प्रिंस त्यागी, नितिन त्यागी, रवि पंडित, लोकेंद्र त्यागी, चर्चिल और राहुल नाम के छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा। ये सभी लोग श्रीकांत त्यागी के समर्थक थे। पुलिस ने इन सभी पर आईपीसी 147, 447, 504, 506, 323, 419, 34, 120 बी और 353 की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मंगलवार को सूरजपुर कोर्ट से इन सभी की जमानत मंजूर कर ली गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: