Shrikant Tyagi Case: ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में फिर से तनाव, प्रशासन के अधिकारी पहुंचे
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Shrikant Tyagi Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित सेक्टर-93 बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe society in Sector-93B) में एक बार फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) द्वारा सोसायटी में जो काम कराया जा रहा था, जिसके कारण पूरा बवाल हुआ, वहीं काम अब श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी (Anu Tyagi) ने कर दिया है।
अनु त्यागी ने सार्वजनिक स्थान पर फिर से पेड़ (पाम ट्री) लगा दिए हैं। जानकारी होने पर नोएडा प्रशासन के अधिकारी सोसायटी में पहुंचे और त्यागी परिवार से बात की। बता दें कि एक दिन पहले इसी सोसायटी में त्यागी समाज के एक नेता पहुंचे और उन्होंने खड़े होकर पेड़ लगवाए।
जानकारी के मुताबिक ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में सोमवार को हो रहे पौधरोपण की सूचना पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वही स्थान है जहां, श्रीकांत त्यागी पौधरोपण करके अतिक्रमण कर रहा था। सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने इसका विरोध किया तो श्रीकांत ने महिला के साथ गालीगलौज, अभद्रता और मारपीट की थी।
Noida, UP | Protestors are demanding that the trees that have been removed from the society in front of Shrikant Tyagi's flat should be re-planted, or else all trees in the Grande Omaxe Society should be evaluated & the same action must be taken against them: DCP Central SM Khan pic.twitter.com/f7DzwjjNUR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 26, 2022
नोएडा के डीसीपी सेंट्रल डीसीपी एसएन खान ने बताया, प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि श्रीकांत त्यागी के फ्लैट के सामने सोसायटी से जो पेड़ हटा दिए गए हैं, उन्हें फिर से लगाया जाए, वरना ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के सभी पेड़ों का मूल्यांकन किया जाए और उनके खिलाफ भी यही कार्रवाई की जाए।
कथित तौर पर खुद को किसान नेता कहने वाले श्रीकांत त्यागी का 5 अगस्त को महिला को गाली देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 34 वर्षीय श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस और एसटीएफ ने 9 अगस्त को यूपी गैंगस्टर्स और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मेरठ से गिरफ्तार किया था।
अभी पढ़ें – Ghaziabad News: गली में खड़ा था पांच साल का बच्चा, सिर पर भरभराकर गिरी छत, अस्पताल में दम तोड़ा

नोएडा पुलिस ने कहा था कि सोसायटी के कॉमन एरिया के इस्तेमाल को लेकर विवाद 2019 में शुरू हुआ था। वायरल वीडियो में भी एक महिला श्रीकांत त्यागी से कह रही थी कि वह घेराबंदी और पौधे लगाकर अतिक्रमण न करें। वहीं विवाद के खुलकर सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनके ग्राउंड फ्लोर अपार्टमेंट के शेड और अन्य हिस्सों को ध्वस्त कर दिया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: