Ghaziabad News: गली में खड़ा था पांच साल का बच्चा, सिर पर भरभराकर गिरी छत, अस्पताल में दम तोड़ा

baby death New

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में दिल्ली की सीमा से सटे खोड़ा इलाके के विजय नगर एक घर की छत गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले बच्चे की पहचान लक्ष्य तिवारी के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया कि पिछले दिनों लगातार पांच दिन हुई बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी।

बारिश के कारण छत हुई कमजोर

मृतक के बड़े भाई दीपक ने बताया कि कई लोग घर के बाहर गली में खड़े थे। मेरा भाई लक्ष्य भी वहीं खड़ा था। देखते ही देखते घर की छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। उसने कहा कि मलबा सीधे उनके सिर पर गिरा, जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में लक्ष्य को नोएडा के एक अस्पताल लेकर गए। जहां सोमवार दोपहर को करीब 1 बजे उसने दम तोड़ दिया।

करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में रविवार को इंदिरापुरम में रामलीला मंच पर काम कर रहे लव कुश की करंट लगने से मौत हो गई। 25 वर्षीय युवक इलेक्ट्रीशियन का करता था। एसपी सिटी-2 ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह मुरादाबाद का रहने वाला था। एक ठेकेदार के लिए बिजली का काम कर रही थी। आशंका है कि वह गीले तार के संपर्क में आया था। थाने पर किसी ओर से शिकायत नहीं मिली है।

रामलीला संयोजक को नहीं घटना की जानकारी

इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया कि करंट लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं रामलीला कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं इसके बारे में पूछताछ करूंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ