दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर AAP नेता दुर्गेश पाठक का भाजपा पर आरोप, कही ये बड़ी बात
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों पर एक बयान जारी किया है। दुर्गेश पाठक ने भाजपा शासित एमसीडी पर डेंगू की रोकथाम के लिए छिड़काव की दवा नहीं खरीदने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि मैंने कई बार एलजी विनय सक्सेना जी को पत्र लिखकर, एमसीडी को पत्र लिखकर और मीडिया के माध्यम से भी कई बार बताया है कि डेंगू की लड़ाई में जो सबसे अहम कारक होता है, वह डेंगू की दवा का छिड़काव है। आज डेंगू के इतने मामले आ रहे हैं लेकिन भाजपा शासित एमसीडी ने इस साल डेंगू की दवा ही नहीं खरीदी है।
विधायक दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि आप मेरी बात पर भरोसा मत करिए, आप एमसीडी कमिश्नर से और भाजपा के नेताओं से पूछिए कि क्या उन्होंने इस साल डेंगू की दवा खरीदी है। जबतक आप डेंगू की दवा का छिड़काव नहीं करोगे तो डेंगू से लड़ोंगे कैसे? यह एक आपराधिक कृत्य है, भाजपा के नेताओं के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए और इनको जेल भेजना चाहिए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: