Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में 210 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स कार (BMW sports car) अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। कार में सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन

दनकौर में हुआ हादसा

यह हादसा शनिवार को जीरो प्वाइंट से किमी संख्या 11 पर हुआ। मूलतः हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले भरत और गौरव दोनों दोस्त थे। वह यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली से आगरा की ओर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से जा रहे थे। तभी 210 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही बीएमडब्ल्यू कार एक्सप्रेसवे पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी (दनकौर) के पास अनियंत्रित हो गई। कार एक्सप्रेसवे की बाहरी सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार को चला रहे भरत (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू के उड़े परखच्चे

भरत का दोस्त गौरव गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर एक्सप्रेसवे की सुरक्षा से जुड़े लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल गौरव को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं भरत के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी गई है। हादसे के बीएमडब्ल्यू कार के परखच्चे उड़ गए।

छह एयरबैग भी नहीं बचा सके

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 के रहने वाले भरत गुरुग्राम के एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कार में छह एयरबैग थे। सभी खुल गए, लेकिन दोनों युवकों को बचा नहीं सके। कार की रफ्तार काफी तेज थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ