हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार, राजभर समेत इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

Yogi Cabinet Expansion : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यूपी कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें एनडीए गठबंधन के घटक दल आरएलडी और एसबीएसपी को जगह मिली है। ओपी राजभर और अनिल कुमार के साथ भाजपा के दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार।

Yogi Cabinet Expansion : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। यूपी के मंत्रिमंडल में भाजपा की सहयोगी पार्टियों को जगह मिली है। इसके तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओपी राजभर और जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी के विधायक अनिल कुमार ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की। साथ ही भाजपा के नेता भी मंत्री बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई है। ओमप्रकाश राजभर और अनिल कुमार के साथ भाजपा के दो विधायक दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को योगी की कैबिनेट में जगह मिली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का विस्तार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election: केपी यादव के टिकट कटने पर दिग्विजय ने जताई चिंता, जानें क्या कहा

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024: भाजपा की हाईप्रोफाइल सीटें, टिकट मिलने पर क्या बोले कैंडिडेट्स

यूपी की सभी सीटों पर दर्ज करेंगे जीत : सुनील कुमार शर्मा

विज्ञापन

यूपी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा के सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सीएम और पार्टी ने मुझे जो जिम्मा सौंपा है, उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा। इस बार लोकसभा चुनाव में हम सभी 80 सीटें जीतेंगे।

यह भी पढ़ें : ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली माधवी लता कौन? टिकट मिलते ही जंग का किया ऐलान

विज्ञापन

योगी राज में नहीं हुआ कोई दंगा : ओपी राजभर

मंत्री बनने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम गरीबों की सेवा करने के लिए अपने लक्ष्य पर कार्य कर रहे हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। गरीबों को न्याय दिलाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें। पिछले सात सालों में योगी सरकार में कानून का राज है और कोई भी दंगा नहीं हुआ।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola