नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका! देखें क्या है YEIDA की योजना

YEIDA New Scheme: नोएडा एयरपोर्ट के पास यीडा नई स्कीम लॉन्च करने की योजना बना रहा है। अगर आप भी एयरपोर्ट के पास जमीन लेकर घर बनाना चाहते हैं, तो यीडा की इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं।

DDA Housing Scheme

Photo Credit- MEta AI

YEIDA New Scheme: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आवासीय भूखंडों की मांग बढ़ रही है। जिसको देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) नई योजना शुरू करने की तैयारी कर रहा है। नई योजना में नोएडा सेक्टर 18 में हाउसिंग प्लॉट की पेशकश की जाएगी। कहा जा रहा है कि यह नई योजना उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (RERA) के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुरू की जाएगी। जानिए कहां-कहां पर प्लॉट निकाले जाएंगे।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले रिपोर्ट सामने आई कि पिछले पांच सालों में नोएडा में एयरपोर्ट के आसपास की जमीनों की कीमतों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि 2030 तक इसमें 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

क्या है यीडा की नई योजना?

YEIDA ने वित्त वर्ष 2024-25 में दो योजनाएं शुरू की हैं। पहली योजना जुलाई में शुरू हुई थी, जिसमें करीब 363 प्लॉट थे। इसमें करीब दो 2 से ज्यादा आवेदन मिले थे। दूसरी योजना नवंबर में शुरू की गई थी, जिसमें 451 प्लॉट थे। यीडा की आने वाली योजना इस इलाके में प्लॉट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लाई जाएगी। दरअसल, यीडा जो योजना लेकर आ रहा है वह 2009 में शुरू की गई थी। जिसके लिए सेक्टर 18 और 20 में प्लॉट निकाले थे।

विज्ञापन

इस योजना में अदालती मामलों की वजह से कई प्लॉट्स को बेचा नहीं जा सका। अब इस जमीन पर यीडा को कब्जा मिल गया है, तो प्राधिकरण योजना शुरू करने का प्लान  बना रहा है।

20 जनवरी को प्लॉट्स का ई-ऑक्शन

नई योजना के अलावा अभी यीडा की एक पुरानी योजना के लिए ऑक्शन होने वाला है। प्राधिकरण ने सेक्टर- 17, 18 और 22डी में प्लॉट निकाले हैं। इस स्कीम के तहत अब प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। जिसके लिए 20 जनवरी की तारीख तय की गई है। इन प्लॉट का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। यह स्कीम भी जेवर एयरपोर्ट के पास लॉन्च की गई है, जिसमें कुल 20 प्लॉट हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ