YEIDA Plot Scheme: नोएडा में प्लॉट लेने वालों के लिए 20 जनवरी खास क्यों? कहां किस साइज के प्लॉट

YEIDA Plot Scheme: जनवरी 2025 में नोएडा में यीडा की 20 प्लॉट वाली स्कीम के तहत प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

YEIDA Plot Scheme 2024

YEIDA Plot Scheme: यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने प्लॉट की एक स्कीम निकाली। जिसमें हजारों लोगों ने आवेदन किया। इसके लिए अब उन आवेदकों को 20 तारीख का इंतजार है। क्योंकि इस दिन इन प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए ई-ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आवेदकों का नाम सामने आएगा। जानिए इसका आयोजन किस समय से किस समय तक होगा?

विज्ञापन

कब शुरू हुई स्कीम

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर- 17, 18 और 22डी में प्लॉट निकाले हैं। इन प्लॉट की संख्या 20 है, जिनको होटल के निर्माण के लिए लाया गया है।

विज्ञापन

योजना की शुरुआत- 28.11.2024
योजना में आवेदन की आखिरी तारीख- 17.12.2024 को शाम 5:00 बजे
शुल्क जमा करने तारीख- 17.12.2024
अंतिम बोली जमा करने की तारीख- 18.12.2024
सेलेक्टिड लोगों की लिस्ट- 17.01.2025 शाम 5:00 बजे
ई-नीलामी की तारीख- 20.01.2025 को 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

विज्ञापन

कहां पर किस साइज के प्लॉट

ये सभी 20 प्लॉट नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में हैं, जिनका साइज अलग-अलग है। सेक्टर 17 में 11,513.72 से लेकर 24,282 वर्गमीटर तक के प्लॉट उपलब्ध हैं, जिनकी बेस प्राइस 32,375 रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। वहीं, सेक्टर 18 में 16,188 वर्गमीटर का एक प्लॉट है और सेक्टर 22डी में 20,235 वर्गमीटर से लेकर 89,034 वर्गमीटर तक के बड़े प्लॉट्स मौजूद हैं। इन प्लॉट्स का नीलामी में शामिल होना संपत्ति निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने वाला है।

आवंटी को ग्रुप हाउसिंग प्लॉट के कुल लागत का 40% जमा करना होगा। आवंटन पत्र जारी होने के 60 दिनों के अंदर पूरी रकम जमा करनी होगी। निर्धारित अवधि के बाद प्लॉट का आवंटन रद्द माना जाएग। इसके अलावा जो बयाना राशि के रूप में जमा किया गया पैसा होगा वह भी वापस नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

इस स्कीम में दिन लोगों को आवेदन का मौका नहीं मिला है वह सेक्टर 18 में लॉन्च होने वाली यीडा की स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। इन जमीनों के लिए यीडा जल्दी ही आधिकारिक ऐलान कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ