यति नरसिंहानंद कहां गायब? पैगंबर मोहम्मद पर महंत की टिप्पणी से देशभर में विवाद और प्रदर्शन

Yati Narasimhanand Latest Update: महंत यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद पर एक बयान देकर देशभर में खलबली मचा रखी है, लेकिन उनका खुदा का अता पता नहीं है। उनके मंदिर के प्रबंधक दावा कर रहे हैं कि पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई थी, जबकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।

Yati Narasimhanand

Yati Narasimhanand

विज्ञापन

Yati Narasimhanand Latest Update: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करके देशभर में बवाल मचा दिया। लोग आक्रोशित हैं, तनाव का माहौल है। 3 FIR दर्ज हो चुकी हैं, विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, लेकिन महंत यति नरसिंहानंद कहां गायब हो गए हैं? वे शुक्रवार रात से गाजियाबाद स्थित अपने डासना देवी मंदिर में नहीं हैं तो फिर कहां गए? इसे लेकर पुलिस असमंजस की स्थिति में है। मंदिर प्रबंधकों ने दावा किया है कि पुलिस ने शुक्रवार रात को उन्हें हिरासत में ले लिया था, लेकिन पुलिस विभाग का कहना है कि मंदिर प्रबंधक झूठ बोल रहे हैं। उन्हें पुलिस लेकर नहीं गई, बल्कि पुलिस तो उन्हें तलाश रही है। उनका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ है।

यह भी पढ़ें:AAP सांसद के घर ED की रेड, मनीष सिसोदिया बोले- मोदीजी ने फिर खुले छोड़ दिए अपने तोता-मैना

विज्ञापन

डासना देवी मंदिर छावनी में तब्दील

बता दें कि यति नरसिंहानंद के बयान पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विरोध प्रदर्शन और तनाव का माहौल देखते हुए डासना मंदिर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने मंदिर के बाहर हंगामा मचाने वाले 10 से ज्यादा लोग गिरफ्तार भी किए हैं। दरअसल डासना मंदिर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया था। उग्र भीड़ महंत को गिरफ्तार करने या लोगों को सौंपने की मांग कर रही थी। इसलिए मंदिर में तैनात पुलिस जवानों ने मंदिर के मेन गेट को बंद करके आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं उग्र भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके विरोध में लोगों ने पथराव किया। अब इस मामले में संत समाज अहम फैसला ले सकता है।

नरसिंहानंद के खिलाफ दर्ज हुईं 3 FIR

बता दें कि महंत नरसिंहानंद ने बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद को लेकर बात करते हुए एक बयान दिया था। इस बयान से मुस्लिम भड़के हुए हैं। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नरसिंहानंद की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन सौंपा हुआ है। महंत के खिलाफ 3 FIR दर्ज हो चुकी हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर किए गए कार्य), 302 (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए बोले गए शब्द) और 197 (राष्ट्रीय एकता को हानि पहुंचाने वाले कार्य) के तहत महंत को आरोपी बनाया गया है। वहीं देशभर में महंत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, लेकिन महंत का कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ