क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज कौन हैं? 25 की उम्र में कैसे बनीं सपा की सांसद

उत्तर प्रदेश के मछली शहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी की डेट फाइनल हो गई है। आइए जान लेते हैं उनकी होने वाली हमसफर प्रिया सरोज के बारे में, जिन्होंने कम उम्र में राजनीति में कदम रखते ही कैसे सांसद बनीं।

who is Priya Saroj

who is Priya Saroj

समाजवादी पार्टी की सबसे कम उम्र में गिने जाने वाली सांसद प्रिया सरोज की शादी भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह से नवंबर में होगी। प्रिया सरोज के पिता ने शादी को लेकर बताया कि आईपीएल खत्म होने के बाद दोनों की सगाई कर देंगे। फिर शादी भी जल्दी करेंगे। वहीं, 1 जून को प्रिया और रिंकू की शादी और सगाई को लेकर डेट सामने आ गई है। खबर के अनुसार, शादी भी इसी साल 8 नवंबर को होगी। आइए आपको प्रिया सरोज के अभी तक के सियासी सफर के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

कहां से की पढ़ाई?

साल 1998 में वाराणसी में प्रिया सरोज का जन्म हुआ। बता दें, 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में मछलीशहर से सांसद चुनी गईं थीं। सांसद बनने के साथ ही वो सबसे कम उम्र की सांसद बनीं थीं। उन्होंने मछलीशहर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बीपी सरोज को हराया था। इसके अलावा 18वीं लोकसभा में चुनाव के बाद प्रिया सरोज साल 2024 सितंबर से सामाजिक न्याय और अधिकारिता समिति की सदस्य भी हैं।

विज्ञापन

कौन हैं प्रिया सरोज?

आपको बता दें, इसी साल जनवरी में बल्लेबाज रिंकू सिंह का एसपी की सांसद से रिश्ता पक्का हुआ था। दोनों का रोका हो चुका है और अब सगाई होने जा रही है। प्रिया सरोज की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बनीं। उन्होंने डीयू से पढ़ाई की। वहीं, उनके पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से 3 बार सांसद रहे हैं।

कितनी संपत्ति हैं प्रिया सरोज के पास

प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इलेक्शन एफिडेविट फाइल करते हुए अपनी प्रॉपर्टी बताई थी। उनके पास टोटल 75,000 रुपये नकद हैं, जबकि 10 लाख 18,719 रुपये बैंक में जमा हैं (11 lakh 25 thousand 719 rupees)।

विज्ञापन

प्रिया सरोज पेशे से एडवोकेट भी हैं

प्रिया सरोज न सिर्फ सांसद हैं, बल्कि वह पेशे से एडवोकेट भी हैं। उन्होंने गौतमबुद्धनगर स्थित एक यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट की स्टडी भी की है। प्रिया सरोज की इंगेजमेंट 8 जून 2025 को होने जा रही है और शादी 18 नवंबर को होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ