Viral Video: मिट्टी के दीपक बेच रहा था गरीब, तभी हाथ में वाइपर लेकर आई महिला ने किया ये बेहुदा काम
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है। हाथ में वाइपर लेकर महिला ने गली में मिट्टी के दीपक बेच रहे एक गरीब की दुकान ही तोड़ डाली।
अभी पढ़ें – Udaipur News: दिवाली पर महालक्ष्मी मंदिर रौशनी से जगमगाया, दर्शनों के लिए लगा भक्तों का तांता
Uttar Pradesh | Police registered a Non-Cognizable Offence against a woman after a video of her went viral on social media in which she can be seen destroying the shops of roadside Diya sellers in Gomti Nagar's Patrakarpuram yesterday.
(Screengrabs from viral video) pic.twitter.com/nwuMQ4Vq42
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 25, 2022
वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया।
जानकारी के मुताबिक घटना गोमती नगर के पत्रकारपुरम की है। यहां सड़क किनारे एक व्यक्ति ने दीयों की दुकान लगाई थी। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हाथ में वाइपर (फर्श साफ करने वाला) लेकर गुस्से में घर से बाहर निकलती है। दुकान पर पहुंचकर विक्रेता के दीयों को तोड़ देती है। इसके बाद वापस घर में घुस जाती है।
यूपी लखनऊ गोमतीनगर में पत्रकारपुरम मार्केट स्थित घर से एक महिला ने बाहर आकर वहाँ लगी दुकानों को डंडों से तोड़ा,बैट चलाए और दिवाली की दीये और अन्य सजाने के सामानों को तोड़ दिया !!@lkopolice @nagarnigamlko ऐसे लोगों पर सख़्त करवाई हो pic.twitter.com/DcrcNhdAlN
— Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) October 24, 2022
दिवाली की खरीदारी कर रहे किसी व्यक्ति ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। समाचार एजेंसी के अलावा एक महिला एक्टिविस्ट ने भी वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
इसमें लिखा, यूपी लखनऊ गोमतीनगर में पत्रकारपुरम मार्केट स्थित घर से एक महिला ने बाहर आकर वहां लगी दुकानों को डंडों से तोड़ा, बैट चलाए और दिवाली की दीये और अन्य सजाने के सामानों को तोड़ दिया !! @lkopolice, @nagarnigamlko ऐसे लोगों पर सख्त करवाई हो। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: