Viral Video: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दिल दहला देने वाली घटना; पार्क में बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों का हमला, खींच कर ले गए

Viral Video, Dogs Attack, Aligarh Muslim University, Viral News, UP News
विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुत्तों के हमले में एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि कुत्तों के एक झुंड ने विश्वविद्यालय परिसर के एक पार्क में घूम रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया और उसे मार डाला।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में देखा जा सकता है कि कुत्तों के झुंड ने व्यक्ति पर हमला किया था। इतना ही नहीं कुत्तों का झुंड बुजुर्ग को पार्क में घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग के शरीर पर काफी चोटें भी आई थीं।

विज्ञापन

सुबह टहलने पार्क में गए थे बुजुर्ग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान 65 वर्षीय डॉक्टर सफदर अली के रूप में हुई है। अलीगढ़ के एसपी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब साढ़े सात बजे पार्क में एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। घटना एएमयू कैंपस के सिविल लाइंस इलाके में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहले भी लोगों पर कुत्ते ने किए हमले

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कुत्तों द्वारा लोगों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई है। सबसे पहली घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अपनी बुजुर्ग मालकिन को मार डाला था। इसके बाद गाजियाबाद में भी एक पार्क में पिटबुल कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया था। इसके बाद बच्चे के चेहरे पर करीब 150 टांगे लगाए गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ