---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने शिशु मृत्यु दर में गिरावट पर खुशी जताई, फैमिली हेल्थ सर्वे में प्रदेश ने छलांग लगाई

CM Yogi Adityanath Statement Over Child Death Rate: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में आई गिरावट पर खुशी जताई है। अपने एक संबोधन में उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। जो शिशु कुपोषित थे, वही इनके शिकार होते थे। […]

---विज्ञापन---

CM Yogi Adityanath Statement Over Child Death Rate: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में आई गिरावट पर खुशी जताई है।

अपने एक संबोधन में उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। जो शिशु कुपोषित थे, वही इनके शिकार होते थे। जब शिशुओं और माताओं को पोषक आहार मिलने लगा तो धीरे-धीरे शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर कंट्रोल होने लगी। प्रदेश का पहला स्वयं सेवी समूह आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार पहुंचा रहा है। एक समय ऐसा भी था जब पोषाहार वितरण में प्रदेश का सबसे बड़ा शराब माफिया पोषाहार सप्लाई करता था।

---विज्ञापन---

एक मैकेनिज्म बनाने की सलाह दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि मैं प्रदेश के सबसे बड़े शराब माफिया द्वारा पोषाहार वितरण देखकर दंग था। जब मैंने उसका नाम सुना तो पूछा कि क्या इसमें शराब परोसी जाती है? मेरी बातों से सब भौंचक्का थे। अब ऐसा नहीं चलेगा। एक ऐसा मैकेनिज्म बनाओ, जो महिलाओं से जुड़ा हो। इसमें प्रदेश की ही महिलाएं जुड़ी हुई हों, क्योंकि घर-किचन की व्यवस्था महिलाओं से बेहतर कौन जान सकता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने फैमिली हेल्थ सर्वे के डाटा में लंबी छलांग लगाई है। उत्तर प्रदेश फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 और 2019-20 की तुलनात्मक डाटा के अनुसार बात करें तो उत्तर प्रदेश में बच्चों में पाए जाने वाले एनीमिया में 5.1% का सुधार हुआ है। अन्य मानकों पर तुलनात्मक सुधार देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

लखनऊ में आज शुरू हुई एक योजना

बता दें कि आज ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के अंतर्गत लखनऊ में रुपया 155 करोड़ की लागत से 1359 आंगनवाड़ी केन्द्रों और 50 करोड़ की लागत से 171 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास हुआ। इस अवसर पर 2.9 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म हेतु 29 करोड़ की धनराशि अंतरण की गई।

First published on: Sep 19, 2023 05:28 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola