Uttarkashi: पुरोला महापंचायत पर रोक लगाने वाले ओवैसी के बयान पर भाजपा का पलटवार; कहा- आप बढ़ावा न दें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चल रहा विवाद अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। पुरोला प्रधान संगठन की ओर से 15 जून को महापंचायत के ऐलान के बाद एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा है कि महापंचायत को तुरंत रोका जाए। इस पर भाजपा की ओर से ओवैसी पर पलटवार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक 15 मई को उत्तरकाशी के पुरोला कस्बे से समुदाय विशेष के युवक ने एक लड़के के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की को बचा लिया गया था, लेकिन तभी से उत्तराखंड में बवाल मचा हुआ है। हिंदूवादी संगठन लगातार कस्बे में प्रदर्शन कर रहे हैं।
#WATCH कल DGP ने सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर एक बैठक की है, खासतौर पर पुरोला और उत्तराकाशी की स्थिति को लेकर। बैठक में IG रेंज के अधिकारी भी मौजूद थे। उस बैठक में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देष दिया गया कि उन्हें किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था बनाए रखनी है।… pic.twitter.com/FFYLDUW3HD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023
उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेसन ने मीडिया को बताया कि सोमवार को खासतौर पर पुरोला और उत्तरकाशी के हालातों को लेकर डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में IG रेंज के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देष दिया गया कि उन्हें किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था बनाए रखनी है। जो भी कानून को अपने हाथों में लेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसी बीच समुदाय विशेष ने भी उत्तरकाशी के पुरोला से पलायन करना शुरू कर दिया है। हालांकि राज्य पुलिस का दावा है कि किसी ने पलायन नहीं किया है। एहतियात के तौर पर उत्तरकाशी में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। उधर, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने हालातों को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से राज्य के मुसलमानों में फैल रहे डर को खत्म करने और सुरक्षा की अपील की।
उधर, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष ओवैसी के बयान पर भाजपा ने करारा जवाब दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि ओवैसी लव जिहाद और लैंड जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इस तरह के कामों के पैरोकारी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि ओवैसी नफरत फैलाकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में सेव उत्तराखंड, सेव उत्तराखंड हिंदू, सेव उत्तराखंड मुस्लिम हैशटैक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
बता दें कि उत्तराखंड के रुड़की स्थित बेलरा गांव में सोमवार शाम एक व्यक्ति की कथित हत्या को लेकर हुई आक्रोशित लोगों और पुलिस वालों में झड़प हो गई। इसमें करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर दी। साथ ही स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पूरे गांव में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: