नोएडा-गाजियाबाद में आंधी के साथ हुई बारिश, 10 जिलों में गिरेंगे ओले, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

यूपी में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। दिन के समय हवाएं चल रही हैं, जिससे भीषण गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। 2 मई की सुबह में भी यूपी में बारिश दर्ज की गई है।

Uttar Pradesh weather Update

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम करवट ले रहा है। भीषण गर्मी के बाद 2 मई की सुबह कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का सिलसिला आने वाले कई दिनों तक जारी रह सकता है। आज कई जिलों में बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। पश्चिमी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जानिए आज किस जिले में कैसा मौसम रहेगा।

विज्ञापन

नोएडा-गाजियाबाद में बारिश

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। जिसमें 2 मई की सुबह से ही बारिश होनी शुरू हो गई है। नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई है। आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अम्बेडकरनगर के आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, तखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर में झोंकेदार हवाएं (गति 40-60 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। साथ ही इस दौरान बिजली की चमक, घने बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ