Viral Video: पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने बाजार में दो बच्चों को टक्कर मारी, फिर जो हुआ उसे देखकर दंग रह जाएंगे

Baghpat Accident new

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पुलिस की डायल 112 की गाड़ी ने बाजार में घूम रहे दो मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। गनीमत की बच्चों के साथ कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ, दोनों को हल्की चोटें आई है। घटना के तुरंत बाद इसका वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने पर जिले के एसपी बच्चों से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाजार में घूम रहे थे दो बच्चे

घटना रविवार करीब दोपहर की है। शहर के एक इलाके में दो बच्चे (उम्र करीब 6-7 साल) बाजार की सड़क पर घूम रहे थे। तभी पुलिस की डायल 112 की बोलेरो गाड़ी (पुलिस की गाड़ी) वहां तेज रफ्तार से आती है। एकाएक गाड़ी ने बच्चों को टक्कर मार दी। वहीं पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह घटना कैद हो गई। लोगों ने इस सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

वायरल वीडियो पहुंचा पुलिस अधिकारियों के पास

वायरल हुआ वीडियो किसी तरह से जिले के पुलिस कप्तान तक जा पहुंचा। इसके बाद पुलिस कप्तान तत्काल बच्चों का हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। उन्होंने बागपत पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो बयान जारी किया है। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ मामले की जांच की इलाके के सीओ को सौंपी है। साथ ही कहा है कि 24 घंटे में जांच रिपोर्ट उन्हें पेश की जाए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की एक गाड़ी बाजार से गुजर रही है। तभी वहां खड़े एक ई-रिक्शा के पास से गुजर रहे दो बच्चों को टक्कर मारती है। दोनों बच्चे गाड़ी के नीचे आ गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। भीड़ जमा हो गई। ई-रिक्शा वाले व्यक्ति ने एक बच्चे को उठाया। इसके बाद दूसरे बच्चे को उठाया। लोगों ने तत्काल दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ