दो 'हिट एंड रन केस' के बाद नोएडा प्राधिकरण का बड़ा फैसला, अब नहीं भाग पाएगा कोई भी अपराधी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में सड़कों पर सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राधिकरण (Noida Authority) की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत पूरे नोएडा में 1300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी (Noida Authority CEO Ritu Maheshwari) ने गुरुवार को बताया कि सीसीटीवी कैमरों के साथ नोएडा में करीब 150 स्थानों पर एसओएस बटन के साथ इमरजेंसी बॉक्स और अन्य उपकरण लगए गए हैं। इससे आपात स्थिति में लोग तुरंत पुलिस को सूचना दे सकेंगे।
UP | Noida Authority has installed 1300 cameras, SOS emergency boxes & other equipment at around 150 locations in the city. SOS buttons have been installed so that information can be given to police immediately in case of emergency: Ritu Maheshwari, CEO, Noida Authority (05.01) pic.twitter.com/vN1bJlmWQf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 5, 2023
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से शहर भर में 150 स्थानों पर 1300 कैमरे, एसओएस इमरजेंसी बॉक्स समेत अन्य उपकरण लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि एसओएस बटन इसलिए लगाए गए हैं ताकि आपात स्थिति में लोग तत्काल पुलिस को सूचना दे सकें। बड़ी संख्या में कैमरों से पुलिस को शहर में होने वाली आपराधिक घटनाओं की निगरानी के साथ-साथ जांच में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह कदम दो संदिग्ध हिट एंड रन मामलों के मद्देनजर उठाया गया है। इन दोनों मामलों में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। पहली घटना ग्रेटर नोएडा में हुई थी। यहां 31 दिसंबर 2022 की रात को बाजार से घर जा रहे तीन छात्रों को एक कार ने रौंदा डाला।
इस हादसे में दो छात्रों कम चोटें आईं तो एक छात्रा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। ग्रेटर नोएडा के एक इंस्टीट्यूट में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा स्वीटी कुमारी छह दिन से कोमा में है। सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस आरोपी कार चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
दूसरा मामला नोएडा का है। सेक्टर-14ए फ्लाईओवर के पास एक फूड डिलिवरी बॉय कौशल को कार ने रौंद डाला था। पीड़ित पक्ष का दावा है कि कार चालक कौशल को करीब 500 मीटर तक घसीट कर ले गया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में भी पुलिस अभी तक कार चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: