नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली

Noida News: नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र में मंगलवार तड़के वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ और दूसरा फरार हो गया।

Uttar Pradesh Noida

Noida News: नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र में मंगलवार तड़के वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस फायरिंग के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया बदमाश शातिर लुटेरा और चोर है।

विज्ञापन

पुलिस टीम पर की फायरिंग

सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मंगलवार तड़के थाना फेस 2 पुलिस ककराला पुस्ता तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने रुकने की बजाय बाइक मोड़कर सोरखा की तरफ भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

डीसीपी ने बताया कि इस पर पुलिस जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान प्रिंस कुमार निवासी ग्राम पचिया, थाना नारदीगंज, जिला नवादा बिहार के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में नोएडा के सलारपुर गांव में रह रहा था।

विज्ञापन

दूसरे बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी

पकड़े गए बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस .315 बोर, घटना में प्रयुक्त बाइक, चोरी के 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया, जिसकी तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है। पकड़े गए बदमाश का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ