ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे लोग

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी के रिसेप्शन एरिया में सोमवार को फाल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसायटी की निर्माण गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है, जिसके कारण इस तरह के हादसे से हो रहे हैं।

Greater Noida West society, Greater Noida News, ग्रेटर नोएडा न्यूज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में हादसा

विज्ञापन

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सोसायटी के रिसेप्शन एरिया में सोमवार को फाल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस दौरान रिसेप्शन पर कोई व्यक्ति न होने के कारण हादसा नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने बेकार सामग्री का इस्तेमाल किया है।

लोगों की जान के साथ खिलवाड़

सोसायटी में रहने वाले गौरव ने बताया कि सोमवार सुबह टावर 20 के रिसेप्शन एरिया में अचानक फाल्स सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे सोफे पर गिर गया। सुबह होने के कारण कोई भी रिसेप्शन पर मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी को चोट नहीं लगी और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसायटी की निर्माण गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है, जिसके कारण इस तरह के हादसे से हो रहे हैं, जो कि लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है।

विज्ञापन

स्ट्रक्चर ऑडिट कराने की मांग

लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसायटी के मेंटनेंस में लापरवाही बरती जा रही है। हर महीने समय से मेंटेनेंस शुल्क दिया जाता है, उसके बाद भी सुविधाओं और लोगों की सुरक्षा में कटौती की जा रही है। सोसायटी में बिजली की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं, प्लास्टर गिरने के मामले भी कई बार हो चुके हैं। लोगों ने अब अथॉरिटी से स्ट्रक्चर ऑडिट करने की मांग की है। वहीं, बिल्डर प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ