नोएडा के कारोबारी को कन्फ्यूजन में अबू धाबी में किया था अरेस्ट, 'मोस्टवांटेड' से मिलता था चेहरा

Praveen kumar

Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) के एक कारोबारी (businessman) को अबू धाबी एयरपोर्ट (Abu Dhabi Airport) पर कन्फ्यूजन के कारण हिरासत में ले लिया गया। काफी लंबी पूछताछ की गई। उन्हें होल्डिंग सेल में भी रखा गया।

वहीं कारोबारी के परिवार की गुहार पर भारत सरकार ने मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद बाद रविवार को कारोबारी प्रवीण कुमार भारत लौट सके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शक्ल किसी मोस्टवांटेड से मिलती है। इसके कारण यह पूरा मामला बन गया।

पत्नी के साथ स्विट्जरलैंड जा रहे थे प्रवीण

कारोबारी प्रवीण कुमार की पत्नी ऊषा वर्मा ने बताया कि वह और उनके पति स्विट्जरलैंड जा रहे थे। फ्लाइट अबू धाबू हवाई उड्डे पर रुकी थी। तभी प्रवीण कुमार को हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ पूछताछ की गई। प्रवीण ने बताया कि मुझे रातभर हिरासत में रखा गया। मुझे यह मानने के लिए मजबूर किया कि मैं कोई और था। जबकि मैं पूरे समय कहता रहा कि मैं प्रवीण कुमार हूं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1581402928510046208

कई घंटों तक की गई पूछताछ, हिरासत में रखा गया

प्रवीण ने बताया कि मुझे सुबह एक होल्डिंग सेल में रखा। इसके बाद मुझे किसी अन्य शहर में ले गए। यहां मुझसे फिर से पूछताछ की गई। वहीं प्रवीण की पत्नी और परिवार वालों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई। प्रवीण के भाई अतुल कुमार ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को मामले की जानकारी दी। साथ ही विदेश मंत्रालय और भारत सरकार से उनकी रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की।

भारत वापसी पर पीएम और सीएम का किया धन्यवाद

गौतमबुद्ध नगर के डीएम एसएल यतिराज ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जिले के हबीबपुर के प्रवीण कुमार को अबू धाबी पुलिस ने हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया था। परिवार द्वारा दी गई जानकारी के बाद विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और राज्य के गृह मंत्रालय को अवगत कराया गया था।

इसके बाद प्रवीण कुमार की भारत सफल वापसी हो सकी है। रविवार को प्रवीण कुमार दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनका फूल मामलाओं से स्वागत किया। प्रवीण ने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए वे पीएम मोदी और सीएम आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हैं।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ