अवैध तरीके से बार्डर पार करके भारत आया बांग्लादेशी, नोएडा कनेक्शन कैसे आया सामने, जानें पूरा मामला

Noida News: भारत में अवैध तौर पर बार्डर पार करके आने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में बांग्लादेशी नागरिक आसिफ सेख को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने सेक्टर 126 थाना क्षेत्र से पकड़ा है। नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट…

Uttar Pradesh News

Noida News: अवैध तरीके से बार्डर पार करके भारत आए बांग्लादेशी नागरिक आसिफ सेख को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने सेक्टर 126 थाना क्षेत्र से धर दबोचा है। आरोपी का भाई भी एक साल पहले ऐसे ही अवैध तरीके से बार्डर पार करके आया था। वर्तमान में आरोपी का भाई जेल में बंद है। आरोपी ने भारत का निवासी बनने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था। यह आधार कार्ड गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक दुकान से बनवाया गया। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आधार कार्ड बनाने वाले सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन

पीजी चलाकर कमा रहा लाखों

आरोपी बांग्लादेशी नागरिक फर्जी आधार कार्ड के जरिये सेक्टर 126 क्षेत्र के पीजी किराए पर लेकर चला रहा था। वह लाखों की कमाई कर चुका है। उसके कब्जे से पुलिस ने आधार कार्ड के अलावा, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। इंटेलिजेंस की टीम भी उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वह पुलिस के सवालों के जवाब नहीं दे रहा है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पश्चिम बंगाल के रास्ते बार्डर पार करके अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया था। उसके बाद से वह वापस नहीं गया और नोएडा आकर पीजी में नौकरी करने लगा।

विज्ञापन

पनाह देने वालों पर कसेगा शिकंजा

अवैध रूप से बार्डर पार करके आने वाले विदेशी नागरिकों को पनाह देने वालों के खिलाफ पुलिस एक विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है। ऐसे में उन लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा जो कि घुसपैठ करने वाले लोगों को पनाह देते हैं। पुलिस पहले उन लोगों की पहचान करेगी, उसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

चीन के नागरिक भी कर चुके है बार्डर पार

यह कोई पहला मामला नहीं है जब कोई विदेशी नागरिक अवैध तरीके से बार्डर पार करके नोएडा आया हो। इससे पूर्व भी 4 साल पहले बिहार के सीतामढ़ी में अवैध रूप से बार्डर पार करके चीन के नागरिक ग्रेटर नोएडा आ गए थे। यहां उन लोगों ने शराब, कैसिनो का अवैध अड्डा संचालित किया था। मामले में आज भी चीन के पांच नागरिक जेल में बंद हैं, जिसमें युवती भी शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ