गाजियाबाद में पुलिसकर्मी सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, ढाई साल पहले हुई थी महिला की मौत, जानिए पूरा मामला

Ghaziabad news: गाजियाबाद में ढाई साल बाद एक महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। सालों बाद अब इस मामले में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पढ़िए गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट…

Ghaziabad news

Ghaziabad news: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के डीएलएफ में रहने वाली महिला अंबिका शर्मा की मौत के मामले में ढाई साल बाद एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इस मामले में मृतका के पिता राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी। दोनों आरोपियों पर बैंक से रकम निकालने, संपत्ति पर कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप है। जिसके बाद अब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ढाई साल पहले फंदे पर लटका मिला था अंबिका का शव

जानकारी के अनुसार, शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के डीएलएफ में अंबिका अपने 11 साल के बेटे वंश के साथ रहती थी। बताया गया है कि अंबिका एक सराफा शोरूम में काम करती थी। अंबिका शर्मा के पिता राकेश ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि 15 दिसंबर 2022 को अंबिका का शव डीएलएफ की एक बिल्डिंग में फंदे पर लटका मिला था। बताया गया है कि अंबिका को कुछ लोग उसकी संपत्ति कब्जाने के लिए परेशान कर रहे थे।

विज्ञापन

इसके बाद अंबिका की डीएलएफ पुलिस चौकी पर उस समय तैनात एक पुलिसकर्मी इंद्रजीत और उसके एक दोस्त विवेक से जान पहचान हो गई। जान पहचान होने के बाद दोनों लोगों ने उसकी बेटी के घर आना जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों लोगों ने उसकी बेटी के बैंक खाते से रकम निकालनी भी शुरू कर दी। आरोप है कि 14 दिसंबर की रात को दोनों लोग उसकी बेटी के घर पहुंचे और बेटी से झगड़ा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

मृतका अंबिका के पिता राकेश ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके नाती वंश को खाने में कुछ नशीला पदार्थ दे दिया था। 15 दिसंबर को जब वंश उठा तो उसने देखा कि उसकी मां फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद वंश ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। आरोप है कि दोनों लोगों ने बिना परिजनों को बताएं बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया और उसके नातिन वंश को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया।

वंश ने काउंसलिंग के दौरान समिति को बताया, तो वंश उनके पास पहुंचा। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधी दस्तावेज भी निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ