Rampuri Chaku: रामपुर की इस खासियत को मिली पहचान, जौहर चौक पर लगा 'दुनिया का सबसे बड़ा रामपुरी चाकू'

Rampuri Chaku

Rampuri Chaku: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) जिले के लिए आज बेहद खास दिन है, क्योंकि यहां के प्रसिद्ध रामपुरी चाकू (Rampuri Chaku) को एक नई पहचान मिली है। रामपुर के जौहर चौक (Johar Chowk) पर रामपुर चाकू का एक विशाल मॉल स्थापित किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि एक लंबे समय तक रामपुर में सपा के कद्दावर नेता आजम खान का राज रहा था। अब वहां विधायकी भाजपा के हाथों में है।

विज्ञापन

रामपुर के जिलाधिकारी ने बताया इसका कारण

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदार ने बताया कि रामपुर के जौहर चौक पर रामपुरी चाकू का मॉडल लगाया गया है। हम रामपुर के एक बहुत ही महत्वपूर्ण इतिहास को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। रामपुरी चाकू अपने आप में देशभर में मशहूर है।

विज्ञापन

हमेशा सुर्खियों में रहा है रामपुरी

जानकारी के मुताबिक रामपुर का रामपुरी चाकू अपनी तेज धार के साथ कई मायनों में सुर्खियों में रहा है। विधानसभा चुनावों के दौरान भी भाजपा की ओर से रामपुरी चाकू को मुद्दा बनाया गया था। प्रदेश सरकार की ओर से रामपुर की इस खासियात को वृहद पटल पर लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ