Mainpuri By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव (By-Election) में भारी मतों के साथ जीत दर्ज करने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी पत्नी और मैनपुरी से नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) के साथ सैफई पहुंचे।
यहां उन्होंने अपने दिवंगत पिता और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की समाधि पर परिवार के साथ नमन किया। मिशन 2024 के लिए समाजवादी आंदोलन का आह्वान किया। साथ ही कहा कि चाचा का सपा में कद और पद बड़ा ही होगा।
सीधे परिवार के साथ सैफई पहुंचे अखिलेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने के बाद अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव, परिवार के सदस्यों और पार्टी समर्थकों के साथ सैफई स्थित पिता मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे। वहां उन्होंने दीप जलाकर दिवंगत पिता को याद किया। इसके उन्होंने उन्होंने उनकी समाधि पर फूल भी चढ़ाए।
अखिलेश ने अपने ट्विटर पर लिखा ये
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसके बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। लिखा, मैनपुरी के हर एक मतदाता को मेरा व्यक्तिगत धन्यवाद, जिन्होंने मुझ में अपना विश्वास व्यक्त किया और सपा के हर एक कार्यकर्ता, बूथ और सेक्टर प्रभारी एवं नेतागणों का भी हार्दिक आभार, जिन्होंने सपा की जीत में अपना-अपना योगदान दिया।’
चाचा शिवपाल यादव का किया धन्यवाद
जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने अपने चाचा शिवपाल यादव को नाम लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चाचा अब हमारे साथ हैं। उनकी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का हम सम्मान करेंगे। अखिलेश यादव ने अभी यह तो नहीं कहा कि चाचा शिवपाल यादव का सपा में क्या कद होगा, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि हमारे चाचा हैं, इसलिए कद भी बड़ा होगा। बता दें कि डिंपल यादव की जीत के पीछे शिवपाल यादव की बड़ी मेहनत है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines