धर्म नहीं बदला तो प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंककर मार डाला, लड़की के घरवालों ने बताई खौफनाक कहानी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lucknow News: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के छतरपुर में श्रद्धा की निर्मम हत्या (Shraddha Murder Case) का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां सूफियान ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार है। परिवार वालों ने धर्मांतरण का भी आरोप लगाया है।
घटना लखनऊ के दुबग्गा इलाके की है। यहां एक किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। वह ब्यूटीशियन का काम करती थी। पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में पास के ही एक ब्लॉक में रहने वाले सूफियान से उसका प्रेम प्रसंग था। मंगलवार रात को वह सूफियान से मिलने के लिए गई थी। इसके बाद संदिग्ध परिस्थियों में उसकी चौथी मंजिल से गिर कर मौत हो गई।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1592789674233561088
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग और परिवारवाले आनन-फानन में उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के बाद उसकी की मां ने थाना पुलिस को मामले में तहरीर दी है। आरोप है कि सुफियान उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।
किशोरी की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार सूफियान के परिवार वालों से इसकी शिकायत की गई थी। परिवार वालों ने बताया कि आरोपी के परिवार से उसकी शिकायत कर रहे थे तभी कहासुनी हो गई। तभी सूफियान ने उसको चौथी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी और सूफियान में प्रेम प्रसंग था।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1592755087814033409
लखनऊ के एडीसीपी चिरंजीवी की ओर से कहा गया है कि किशोरी रात को सूफियान से मिलने के लिए गई थी। जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद लड़की की चौथी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि लड़की को धक्का दिया गया था या फिर वह खुद कूद गई। घटना के बाद सूफियान फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
अभी पढ़ें – देवर के प्यार में पागल महिला ने सोते हुए पति के साथ कर दिया ये खौफनाक काम, सदमे में परिवार
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने सभी इकाइयों के पुलिस अधिकारियों को ऐसे लोगों की पहचान करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जिसे उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: