---विज्ञापन---

‘हिंदू शख्स’ से बात करने पर लड़कियों के उतरवाए हिजाब, फोन छीनकर मारे थप्पड़; वीडियो वायरल

Uttar Pradesh Crime News: सोशल मीडिया पर दो नाबालिग लड़कियों से मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का बताया जा रहा है। भीड़ दोनों को परेशान कर रही है। आखिर माजरा क्या है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ मारपीट कर रहा है। आरोपी वीडियो बनाने के लिए लड़की पर हिजाब उतारने का दबाव भी बनाता है। ये मामला 11 दिसंबर का बताया जा रहा है। पुलिस ने 38 साल के आरोपी महताब को मामले में अरेस्ट किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार पीड़िता अपनी 16 साल की बहन के साथ घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें:‘हमें अपना पोता चाहिए…’; अतुल सुभाष के पिता की पुलिस से गुहार, निकिता की गिरफ्तारी पर कही ये बात

---खबर नीचे जारी है---

इसी दौरान आरोपी महताब आया और दोनों को रोक लिया। आरोपी ने कहा कि तुम दोनों ने ‘हिंदू व्यक्ति’ के साथ बात की है। इसके बाद कई लोग मौके पर आ गए। दोनों बहनों को आरोपियों ने घेर लिया और परेशान करने लगे। यह घटना देवबंद इलाके की है। पीड़िता के अनुसार वह पुलिस को शिकायत नहीं देना चाहती थी। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत दी। वीडियो में दिख रहे महताब नाम के शख्स को पुलिस ने अरेस्ट किया है।

ये भी पढ़ें: Atul Subhash News: अतुल के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा, अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट पहुंची निकिता

---खबर नीचे जारी है---

दोनों बहनें अपने किसी रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। इतने में एक बाइक सवार शख्स आया और उनसे रास्ता पूछने लगा। 17 वर्षीय लड़की बाइक सवार को रास्ता बता ही रही थी कि दो अज्ञात लोग मौके पर आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद बाइक सवार वहां से चला गया। आरोपियों ने मौके पर और लोग बुला लिए। भीड़ ने दोनों बहनों से कहा कि वे ‘हिंदू शख्स’ से बात कर रही थीं। एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने उनका फीन छीन लिया। इसके बाद थप्पड़ मारे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों लड़कियां अपने भाई को फोन मिलाने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच उनका फोन छीन लिया जाता है। एक लड़की के हाथ में गिफ्ट भी दिख रहा है। भीड़ दावा करती है कि ये गिफ्ट वे ‘हिंदू शख्स’ को देने के लिए अपने साथ लाई थीं। हालांकि बाद में पता लगता है कि जिस शख्स ने रास्ता पूछा था, वह हिंदू नहीं था। इसके बाद भीड़ लड़कियों को जाने देती है। अपने साथ हुई घटना के बाद दोनों लड़कियां डर गई थीं। सहारनपुर SP ग्रामीण सागर जैन के अनुसार UP पुलिस ने केस दर्ज किया है। महताब नाम के एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। बाकी लोगों की पहचान वीडियो के आधार पर की जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 15, 2024 05:28 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola