आजमगढ़ के अहरौला में दिल दहला देने वाला मामला; हाथ-पैर काटकर कुएं में फेंका महिला का शव

आजमगढ़ के अहरौला में दिल दहला देने वाला मामला; हाथ-पैर काटकर कुएं में फेंका महिला का शव

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के अहरौला (Ahraula) में मंगलवार को एक कुएं से महिला का कई हिस्सों में कटा हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में भी लिवइन में रहने वाली एक युवती की हत्या के बाद उसके पार्टनर ने शव के 35 टुकड़े किए थे।

विज्ञापन

हाथ-पैर और कुछ हिस्से मिले, सिर गायब

जानकारी के मुताबिक घटना आजमगढ़ जिले के अहरौला स्थित पश्चिम का पुरा इलाके की है। यहां के दुर्वासा-गहाजी मार्ग पर एक कुएं के अंदर महिला का कटा हुआ शव मिला है। पुलिस ने कुएं से शव के कटे हुए हिस्से (जैसे हाथ-पैर और अन्य भाग) बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक सिर नहीं मिला है। पुलिस ने शव के हिस्सों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

आसपास के जिलों की पुलिस से किया जा रहा संपर्क

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के पुलिस थानों और जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक मृतका की उम्र का भी अंदाजा नहीं लग पाया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। उन्होंने मौके से कई साक्ष्य उठाए हैं।

गांव से 150 मीटर दूर है कुआं

जिला पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह पश्चिम का पुरा गांव से करीब 150 मीटर दूर एक कुएं में शव को देखा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान शव पर केवल एक अंडरगारमेंट पाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि महिला का सिर गायब है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ