यूपी के 14 जिलों में 'गरजेगी बिजली', तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया अगले दो दिनों का अपडेट

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश देखने को मिल रही है, लेकिन एक बार फिर से ये सिलसिला थमने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों का अपडेट दिया है। हालांकि, आज कई जिलों में वज्रपात की संभावना जताई गई है।

Uttar Pradesh latest weather

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से ठंडी हवाएं और रुक-रुककर होने वाली बारिश से काफी राहत मिली, लेकिन प्रदेशवासियों की राहत एक बार फिर से छिनने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग ने आज और कल के लिए मौसम का अपडेट दिया है। 21 अप्रैल को बारिश तो नहीं, लेकिन कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं और मेघगर्जन/वज्रपात देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, 22 अप्रैल से प्रदेश के तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए लू का अलर्ट भी जारी किया है। यानी अगले 24 घंटों में यूपी का मौसम यू-टर्न लेने वाला है। जानिए मौसम विभाग ने आज किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है?

विज्ञापन

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज करीब 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और संभल के आसपास के जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

लू का अलर्ट जारी

आज कहीं-कहीं पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन इसके बाद 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कहीं-कहीं लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें, तो लखनऊ में डिग्री सेल्सियस तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, बांदा में 43.0 (2.5) डिग्री सेल्सियस, झांसी में 42.1 (2.4) डिग्री सेल्सियस, उरई में 40.6 (2.4) डिग्री सेल्सियस, आगरा में 39.6 (0.9) डिग्री सेल्सियस,
हमीरपुर में 39.2 (-0.8) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ