आज 60 मिनट बंद रहेगा NCR का ये बॉर्डर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Noida Traffic Advisory: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में आज सोमवार को अतिविशिष्ट मेहमानों का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाला रूट करीब 60 मिनट तक बंद रहेगा।

Noida Traffic advisory

Noida Traffic advisory

Noida Traffic Advisory: नोएडा में आज सोमवार को चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह रूट दोपहर 12 के आसपास करीब 60 मिनट तक वाहनों के लिए बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि इन वाहन चालकों को डीएनडी के जरिए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

यूएस के उपराष्ट्रपति आएंगे

विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव ने बताया कि अक्षरधाम मंदिर में अतिविशिष्ट मेहमानों का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। अक्षरधाम मंदिर में सोमवार को अमेरिका (यूएस) के उपराष्ट्रपति आएंगे। उन्होंने बताया कि इसको देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा।

इस कारण दोपहर 12 के आसपास करीब एक घंटे तक वाहन चालक चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से आकर चिल्ला बॉर्डर होकर अक्षरधाम मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

इमरजेंसी वाहनों को रहेगी छूट

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि जरूरत पड़ने पर यह बदलाव किया जाएगा। चिल्ला बॉर्डर के जरिए अक्षरधाम मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर इमरजेंसी वाहनों के चलने पर कोई रोक नहीं रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ