मई के महीने में जहां भीषण गर्मी पड़नी चाहिए, वहां उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी-तूफान ने भयंकर तबाही मचाई हुई है। पिछले 2 दिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। इस दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 111 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 170 पशुओं की मौत भी हो चुकी है। 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर भी है। तेज हवाओं ने जहां पेड़ और बिजली के खंभे उखाड़ दिए। वहीं 200 से ज्यादा घरों को नुकसान भी पहुंचाया।
CM योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 दिन में हुए नुकसान पर संज्ञान लिया और जिला प्रशासन समेत संबंधित विभागों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मौसम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को नुकसान का सर्वेक्षण करके जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। मंडलायुक्तों और जिला मजिस्ट्रेटों से हादसों का सत्यापन करने और पीड़ित परिवारों से संपर्क करने को कहा है।
क्या है ‘थंडरस्क्वाल’? यूपी में 89 लोगों की मौत, गर्मियों में ये तूफान क्यों हुआ इतना खतरनाक?
जानें किस जिले में किसने गंवाई जान?
बता दें कि तूफान और बारिश ने प्रयागराज में सबसे ज्यादा तबाही मचाई। गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक तूफान और बारिश के कारण 17 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार को कुल 24 लोगों ने जान गंवाई थी। भदोही में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य ने मौतों की पुष्टि की। फतेहपुर में 9 लोगों की मौत हुई है और 16 लोग घायल हो गए है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अविनाश त्रिपाठी ने 5 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
प्रतापगढ़ में तेज हवाओं और बारिश के कारण दीवार गिरी और सीमेंटेड शेड ढह गया। कहीं-कहीं बिजली गिरने से भी हादसे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के अनुसार, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले गांव पुरवा में सीमेंटेड शेड गिरने से भीम यादव (25) की मौत हो गई। बघराई थाना क्षेत्र के सरी स्वामी गांव में दीवार गिरने से भूषण पांडे (56) की मौत हुई है।नारंगपुर गांव में शांति देवी (46) और छत्रपुर शिवाला रघना गांव में लाल बहादुर (44) की जान गई।
हवा में उड़ गया युवक, बरेली में आया इतना तेज तूफान; ये Video देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखें!
कानपुर देहात के भौथारी गांव में भारी बारिश के दौरान 19 वर्षीय रुचि पर बिजली गिर गई और उसकी जान चली गई। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार ने इस हादसे की पुष्टि की। देवरिया जिले के भीमपुर गौरा गांव निवासी कोमल यादव (62) की बिजली गिरने से मौत हुई। नेरुअरी गांव निवासी रामनाथ प्रसाद (65) और सोनभद्र जिले में माधव सिंह (38) की मौत हुई है।