Ghaziabad: ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या करने वाला पुलिस ने पकड़ा तो छीन ली दरोगा की पिस्टल, फिर हुआ ये

Ghaziabad Crime News

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में लोनी रोड पर कार पार्किंग को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों में से एक ने ईंट से उसका सिर कुचल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अब पुलिस ने एक आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, इस दौरान आरोपी ने एक दरोगा की पिस्टल छीन कर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

दोस्तों के साथ रेस्त्रां पर खाना खाने गया था

बता दें कि दिवाली से अगले दिन (25 अक्टूबर) गाजियाबाद के लोनी रोड स्थित एक रेस्त्रां के बाहर वारदात हुई थी। थाना टीला मोड़ क्षेत्र के गांव जावली निवासी अरुण सिंह (35) अपने दो दोस्तों दीपक और संजय के साथ यहां खाना खाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां कार सवार 4-5 युवक पहुंचे। कार पार्किंग को लेकर इन अज्ञात लोगों का अरुण से विवाद हो गया। मारपीट हुई।

ईंट मारकर सिर कुचल दिया

इनमें से एक आरोपी ने ईंट से अरुण का सिर कुचल दिया था। घटना सड़क किनारे हुई थी। तभी वहीं से गुजर रहे एक व्यक्ति इस वारदात का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। गाजियाबाद के एसपी सिटी जीके सिंह ने बताया कि घटना के वायरल वीडियो से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कार बरामद करने गई थी पुलिस

एसपी सिटी ने बताया कि घटना के दौरान इस्तेमाल की गई कार को आरोपियों ने जंगल में छिपा दिया गया था। जब पुलिस आरोपी को साथ लेकर कार को बरामद करने के लिए मौके पर पहुंची तो, तो उसने एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीन ली।

पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य आरोपी की पहचान कल्लू पंडित उम्र करीब 30 निवासी राजपुर गांव के रूप में हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ