---विज्ञापन---

खून से सनी कार, 7 लोगों की मौत; स्लीपर बस हाईवे से नीचे गिरी, UP के इटावा में भीषण हादसा

Road Accident in Uttar Pradesh: स्लीपर बस और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। करीब 20 लोग घायल हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसा उत्तर प्रदेश में हुआ है। आइए जानते हैं कि कहां, कैसे और क्या हुआ?

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Etawah Road Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। एक डबल डेकर स्लीपर बस और कार की जोरदार टक्कर हुई। हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से करीब 20 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 3 मृतक कार में सवार लोगों में से हैं।

बस में सवार 4 पैसेंजरों की मौत हुई है। सातों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही बस हाईवे से उतरकर 20 फीट नीचे गिर गई। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बेटी के बलात्कारी को जिंदा जलाया; पढ़ें एक मां की दर्दनाक आपबीती, जेल में काट रही जिंदगी

हादसा नींद की झपकी लगने से हुआ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा इटावा शहर के थाना ऊसराहार क्षेत्र के तहत आने वाले लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 129 के नजदीक हुआ। नागालैंड नंबर की बस में सवार करीब 50 लोग रायबरेली से दिल्ली जा रहे थे। कार सवार लोग आगरा से लखनऊ जा रहे थे।

घायलों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हादसा कार के ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से हुआ। अचानक कार का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क के बीचों-बीच लगे लोहे के डिवाइडर को तोड़कर दूसरी सड़क पर आ गई और बस से भिड़ गई। टक्कर लगने के बाद बस एक्सप्रेस-वे से उतरकर नीचे सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरते ही पैसेंजरों में चीख पुकार मच गई। कार पलटियां खाते हुए दूर जाकर गिरी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बिहार की मेडिकल स्टूडेंट का महाराष्ट्र में मर्डर, अफेयर के शक में चौथे फ्लोर से फेंका

पुलिस और लोगों ने बचाव अभियान चलाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 5 थानों बसरेहर, चौबिया, भरथना, ऊसराहार, सैफई की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। एंबुलेंस को लोगों ने पहले ही फोन कर दिया था। इटावा के SSP-SP भी हादसास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कुछ घायलों को लोगों ने अपनी गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया। मरने वाले 3 कार सवार लोगों में एक महिला भी है। घायलों को सैफई के मिनी PGI में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:क्रूर-निर्दयी मां! झाड़ियों में फेंकी नवजात बेटी, भूख के मारे रोती-बिलखती मिली, चीटियों ने खाया

First published on: Aug 04, 2024 07:16 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola