बिहार की मेडिकल स्टूडेंट का महाराष्ट्र में मर्डर, अफेयर के शक में चौथे फ्लोर से फेंका

Medical Student Murder: किसी और से प्यार करने के शक में युवक ने अपनी प्रेमिका को छत से फेंककर मार दिया। उसका खून से लथपथ शव मिला है। फेंकने से पहले युवती से मारपीट भी की गई। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Bihar Medical Student Murdered In Maharashtra

मारी गई लड़की और हत्या करने वाला युवक

विज्ञापन

Bihar Medical Student Murder: बिहार की मेडिकल स्टूडेंट की महाराष्ट्र में हत्या हो गई है। उसे चौथे फ्लोर से धक्का देकर मारा गया। धक्का देने से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। वहीं मृतका के परिजनों ने उसके ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या करने का शक जताया है। किसी और से अफेयर होने के शक में हत्या करने का आरोप युवक पर लगाया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के परिजनों ने बताया है कि उनकी बेटी पर उसका प्रेमी शक करता था। वह उसे किसी और से अफेयर होने का आरोप लगाते हुए टॉर्चर करता था। इस वजह से उनकी बेटी परेशान रहती थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अभी उसे पकड़ा नहीं।

विज्ञापन

आरोपी हरियाणा का निवासी, दिल्ली में मिले थे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतका की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली आरुषि मिश्रा के रूप में हुई। आरोपी ध्रुव चिक्कर हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है। हत्या महाराष्ट्र के सतारा शहर में की गई। ध्रुव और आरुषि सतारा जिले के कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे और दोनों ही फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ध्रुव सतारा में ही किराये के फ्लैट में रहता था। आरुषि हॉस्टल रहती थी। दोनों के बीच दिल्ली में पढ़ने के समय से दोस्ती थी। काफी समय से दोनों के बीच अफेयर था। आरुषि की मां डॉक्टर दीप्ति मिश्रा ने ध्रुव पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले

पुलिस को दी शिकायत में दीप्ति मिश्रा ने बताया कि आरुषि और ध्रुव एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। इस वजह से आरुषि परेशान थी। ध्रुव ने आरुषि को अपने फ्लैट पर बुलाया था। इस बारे में उसने उन्हें बताया था, लेकिन अगली सुबह पुलिस के फोन से पता चला कि आरुषि का शव ध्रुव की बिल्डिंग के नीचे मिला है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इसलिए आरुषि की मां दीप्ति को शक है कि ध्रुव ने ही उसे मारा है। हत्या करने से पहले उसके साथ मारपीट भी हुई, क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। वहीं ध्रुव के पैर में चोट लगी है। वहीं पुलिस के अनुसार, हत्या का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन पूछताछ के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ