UP-Bihar Weather: यूपी में बारिश, बिहार के 8 जिलों में येलो अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

UP-Bihar Weather Update: यूपी-बिहार के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने बिहार में कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

UP-Bihar Weather Update

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सर्द हवाएं चल रही हैं, जो आज भी जारी रहेंगी। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए घने कोहरे और बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, बिहार में 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कई जगह पर रात से ही घना कोहरा छाया है, जो आज भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में कई जिलों के तापमान में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जिलों में 9 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए घना कोहरा और बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, 10 जनवरी से लेकर 12 जनवरी 2025 तक पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध इलाके में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है। रात तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतन तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। राज्य में कई जगह पर अगले 2 से 3 दिन बादल देखने को मिलेंगे। आज भी यूपी में शीतलहर चलेगी, जिससे ज्यादा ठंडक का एहसास होगा।

विज्ञापन

बिहार में येलो अलर्ट जारी

बिहार में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में अभी अगले कई दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, दो दिनों में रात का तापमान तेजी से गिरेगा। अभी अगले कुछ दिनों तक सर्द पछुआ हवाएं भी जारी रहेंगी। मौसम विभाग ने जिन जिलों में घना कोहरे की चेतावनी दी है उसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, भोजपुर, बक्सर जिलों का नाम शामिल है। यहां पर अगले तीन घंटे के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है।

विज्ञापन


इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। विजिबिलिटी कम होने की वजह यातायात भी प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ