---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather: यूपी में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, बिहार के 32 शहरों में गिरा पारा, पढ़ें IMD का अपडेट

UP-Bihar Weather Update: यूपी-बिहार के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश में शीत लहर और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए भी शीतलहर की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, बिहार के कई जिलों के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 8 जनवरी की सुबह बिहार के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा। दोनों राज्यों में ठंड का प्रकोप आने वाले कई दिनों तक देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सर्द हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने आज और आने वाले दिनों के लिए राज्य में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। यूपी में 8 जनवरी को शीत दिवस और भीषण शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 9 जनवरी को भी कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश के जिन शहरों में ठंड का ज्यादा रहेगी उसमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और मेरठ का नाम शामिल है।

---विज्ञापन---

बिहार में गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में आज और आने वाले तीन दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। कई जिलों में कोहरा सुबह शाम के अलावा दिन में भी छाया रहेगा। साथ ही दिन में पछुआ हवाएं भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इस समय भी राज्य में पछुआ हवाएं चल रही हैं। अभी दिन में मौसम साफ नहीं होने की वजह से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। बिहार में आने वाले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

---विज्ञापन---


बीते 24 घंटों में 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, 32 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। बिहार में सबसे ठंडा शहर छपरा रहा, जहां तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा दिन के तापमान में पटना में 7.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: UP में लुढ़केगा पारा, बिहार के 23 जिलों में अलर्ट, पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

First published on: Jan 08, 2025 06:41 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola